जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव का संग्राम जोरों पर है। भाजपा-कांग्रेस से लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां चुनावी रण में अपने सिपाहियों को तैनात करने में लगी हुई हैं।
कांग्रेस की नई प्लानिंग: कांग्रेस की 7 गारंटियां कल से पहुंचेंगी जनता के बीच, यात्रा की कमान संभालेंगे पायलट समेत ये दिग्गज
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) अपनी कांग्रेस सरकार रिपीट करने के लिए जनता को दी गई 7 गारंटियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए 7 नवंबर यानि कल से एक और यात्रा का आगाज करने जा रहे हैं। इस यात्रा का नाम होगा ’7 गांरटी यात्रा’।
HIGHLIGHTS
- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) अपनी कांग्रेस सरकार रिपीट करने के लिए जनता को दी गई 7 गारंटियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए 7 नवंबर यानि कल से एक और यात्रा का आगाज करने जा रहे हैं। इस यात्रा का नाम होगा ’7 गांरटी यात्रा’।
संबंधित खबरें
इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) अपनी कांग्रेस सरकार रिपीट करने के लिए जनता को दी गई 7 गारंटियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए 7 नवंबर यानि कल से एक और यात्रा का आगाज करने जा रहे हैं। इस यात्रा का नाम होगा ’7 गांरटी यात्रा’।
कांग्रेस की ये यात्रा राजस्थान की 135 विधानसभाओं में जाकर सरकार की योजनाओं के बारें में लोगों को जानकारी देगी और पार्टी के लिए समर्थन जुटाएगी।
जयपुर से होगी यात्रा की शुरूआत
मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वयं इस 7 गारंटी यात्रा की शुरुआत राजधानी जयपुर से करेंगे।
संबंधित खबरें
इस यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) में से कोई भी एक नेता के जयपुर आने की संभावना है।
वैसे भी मल्लिकार्जुन खड़गे आज भी राजस्थान के दौरे पर रहे। खड़गे ने सीएम गहलोत के गृहनगर जोधपुर से भाजपा को चुनौती देते हुए जमकर हमला बोला है।
7 संभागों से गुजरेगी यात्रा
कांग्रेस की गारंटी यात्रा प्रदेश के 7 संभागों जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर, कोटा और भरतपुर में आयोजित होगी और 135 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी।
इस दौरान करीब 6 रोड शो भी होंगे। जिसकी अनुमति के लिए निर्वाचन आयोग से संपर्क जारी है। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी ने पूरी प्लानिंग की है और हर बड़े दिग्गज नेता को इसकी कमान सौंपी गई है।
ये नेता यहां से संभालेंगे कमान
अजमेर - सचिन पायलट
उदयपुर - सीपी जोशी
जोधपुर - हरीश चौधरी
बीकानेर - गोविंद राम मेघवाल
जयपुर - भंवर जितेंद्र सिंह
भरतपुर - मोहन प्रकाश
अंता - प्रमोद जैन भाया
इसके अलावा इस गारंटी यात्रा में काजी निज़ामुद्दीन, वीरेंद्र सिंह राठौड़ और अमृता धवन अपने-अपने क्षेत्रों में समन्वयक के तौर पर काम करेंगे।
आखिर क्या है कांग्रेस की 7 गारंटियां
- गृहलक्ष्मी योजना
- 1.05 करोड़ लोगों को 500 रुपए में सिलेंडर
- 2 रुपए किलो में गोबर
- कॉलेज स्टूडेंट्स को फ्री लैपटॉप
- हर स्टूडेंट्स को अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाई
- ओपीएस गारंटी कानून
- 15 लाख का प्राकृतिक आपदा राहत बीमा
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया