जयपुर। राजधानी के विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में एक घटना को लेकर राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी और दादागिरी क्षेत्र में लगातार बढ़ रही है।
विद्याधर नगर में घटना को लेकर सियासत: कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया गुंडागर्दी का आरोप
संबंधित खबरें
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ता गाड़ियों पर झंडे लगाकर आम लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं। ताज़ा मामले में, कांग्रेस का आरोप है कि समझाने की कोशिश करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक निर्दोष व्यक्ति पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
संबंधित खबरें
कांग्रेस प्रदेश कमेटी के सदस्य महेंद्र सिंह खेड़ी ने बयान जारी कर कहा कि यह केवल आपराधिक कृत्य नहीं है, बल्कि भाजपा की राजनीति का असली चेहरा है, जहाँ हिंसा और भय के ज़रिए माहौल बनाया जा रहा है।
खेड़ी ने प्रदेश की भाजपा सरकार और विद्याधर नगर की विधायक, जो उपमुख्यमंत्री भी हैं, पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता के प्रति जवाबदेही निभाने के बजाय, ऐसे तत्वों को खुला संरक्षण दिया जा रहा है।
कांग्रेस ने इस घटना की न्यायिक जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि भाजपा सरकार ने इस पर ठोस कदम नहीं उठाए तो कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाएगी।
भाजपा की ओर से फिलहाल इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
thinQ360