जयपुर | विधानसभा चुनाव 2023 से पहले राजस्थान में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्राएं जारी है। इसका जवाब देने के लिए अब कांग्रेस भी जन आशीर्वाद यात्रा निकालने जा रही है।
25 सितंबर से होगा आगाज: भाजपा की परिवर्तन यात्रा के जवाब में अब कांग्रेस की ’जन आशीर्वाद यात्रा’
राजस्थान का चुनावी इतिहास पलटने और फिर से कांग्रेस सरकार रिपीट होने के दांवे के बाद अब अशोक गहलोत सरकार भी भाजपा की तर्ज पर यात्रा निकालने की तैयारी में जुटी हुई है।
HIGHLIGHTS
- राजस्थान का चुनावी इतिहास पलटने और फिर से कांग्रेस सरकार रिपीट होने के दांवे के बाद अब अशोक गहलोत सरकार भी भाजपा की तर्ज पर यात्रा निकालने की तैयारी में जुटी हुई है।
संबंधित खबरें
राजस्थान का चुनावी इतिहास पलटने और फिर से कांग्रेस सरकार रिपीट होने के दांवे के बाद अब अशोक गहलोत सरकार भी भाजपा की तर्ज पर यात्रा निकालने की तैयारी में जुटी हुई है।
भाजपा के नेताप्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के साथ बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में बने हुए प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने बयान दे दिया है कि कांग्रेस ईआरसीपी को लेकर राज्यभर में यात्रा निकालेगी।
सूत्रों की माने तो इसके लिए रविवार को हैदराबाद में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में जन आशीर्वाद यात्रा की रुपरेखा और तैयारियों पर भी समीक्षा हुई।
25 सितंबर से होगा यात्रा का आगाज
संबंधित खबरें
कांग्रेस की ’जन आशीर्वाद यात्रा’ का आगाज 25 सितंबर से होगा। ये यात्रा 29 सितंबर को समाप्त होगी। इस बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में यात्रा का आयोजन होगा।
डोटासरा ने इसके बारे जानकारी देते हुए बताया कि पूर्वी राजस्थान कैनल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की केंद्र सरकार से मांग को लेकर सीएम अशोक गहलोत ’जन आशीर्वाद यात्रा’ निकालने जा रहे हैं।
यह यात्रा पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में निकाली जाएगी जो 86 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगी।
पूर्वी राजस्थान में पांच दिन निकलने वाली कांग्रेस की जन आशीर्वाद यात्रा का आगाज जयपुर या दौसा से होने की संभावना है जबकि यात्रा का समापन अजमेर में होगा।
यात्रा के लिए हाईटेक रथ तैयार
भाजपा की तरह ही कांग्रेस ने जन आशीर्वाद यात्रा के लिए हाईटेक रथ तैयार करवाए हैं।
इनमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गोविंद डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत कई दिग्गज मौजूद रहेंगे।
इन जिलों में निकलेगी यात्रा
कांग्रेस उन पूर्वी जिलों ये यात्रा निकालने जा रही है जहां भाजपा के मुकाबले कांग्रेस पहले से ही काफी मजबूत है।
25 से 29 सितंबर तक निकाली जाने वाली कांग्रेस की ये यात्रा 13 जिलों में निकलेगी। इस दौरान यहां कई कार्यक्रम भी होंगे।
लोगों का समर्थन जुटाने के लिए नुक्कड़ सभाओं और बड़ी जनसभाओं का आयोजन भी किया जाएगा।
ये यात्रा जयपुर, अजमेर, बारां, भरतपुर, दौसा, झालावाड़, कोटा, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, अलवर, करौली और धौलपुर जिलों में निकलेगी।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया