जयपुर | राजस्थान में चुनावी सीजन है। ऐसे कुछ नेता अपनी जुबान पर इतना कंट्रोल रख रहे हैं कि कुछ बोल ही नहीं रहे हैं और कुछ इतना बोल रहे है कि विवाद खड़ा हो जाता है।
खंडेला की फिसली जुबान: सीकर में छात्र की मौत पर कहा- रोज मरते हैं लोग, कोई नदी तो कोई तालाब में, BJP का हमला, शर्म आनी चाहिए ऐसे नेता और कांग्रेस पार्टी को
महादेव सिंह खण्डेला (Mahadev Singh Khandela) ने सीकर में सड़क पर बने गड्ढे के पानी में डूबकर मौत का शिकार हुए छात्र की घटना पर संवेदनाहीन बयान दिया है।खण्डेला ने कहा कि रोज ही मरते हैं लोग, कोई नदी में तो कोई तालाब में डूबकर। क्या बात करते हो?
HIGHLIGHTS
- महादेव सिंह खण्डेला (Mahadev Singh Khandela) ने सीकर में सड़क पर बने गड्ढे के पानी में डूबकर मौत का शिकार हुए छात्र की घटना पर संवेदनाहीन बयान दिया है।खण्डेला ने कहा कि रोज ही मरते हैं लोग, कोई नदी में तो कोई तालाब में डूबकर। क्या बात करते हो?
संबंधित खबरें
ऐसे में अब कांग्रेस नेता और राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष महादेव सिंह खण्डेला की जुबान फिसल गई है।
उनके एक बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।
दरअसल, महादेव सिंह खण्डेला (Mahadev Singh Khandela) ने सीकर में सड़क पर बने गड्ढे के पानी में डूबकर मौत का शिकार हुए छात्र की घटना पर संवेदनाहीन बयान दिया है।
खण्डेला ने छात्र की मौत को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि रोज ही मरते हैं लोग, कोई नदी में तो कोई तालाब में डूबकर। क्या बात करते हो?
संबंधित खबरें
खंडेला की ये बात सुनकर वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारी और राजनेता तक सकते में आ गए।
खंडेला के इस बयान पर भाजपा ने जमकर हमला बोला है।
भाजपा ने ट्वीट कर कहा कि- शर्म आनी चाहिए ऐसे नेता और इनकी कांग्रेस पार्टी को, पहले तो गहलोत सरकार की असंवेदनशीलता ने एक युवा की जान ले ली और अब उस निर्दाेष छात्र के लिए संवेदना के दो शब्द और अव्यवस्था पर शर्मिंदगी के बजाय राजस्थान किसान आयोग के चेयरमैन और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महादेव सिंह खण्डेला इतनी अमानवीय प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिसकी जितनी भर्त्सना की जाए कम है।
बता दें कि खण्डेला भीलवाड़ा में किसानों की जन सुनवाई के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
खंडेला का ये बयान अब सियासी हलचल पैदा करने लगा है।
हद है pic.twitter.com/y4JjZYR4Sh
गौरतलब है कि सीकर में नवलगढ़ रोड़ पर दो दिन पहले एक कोचिंग छात्र के सड़क पर बने गड्ढे में भरे पानी में डूब से मौत हो गई थी ।
जिसको लेकर मामला गरमा गया था और रविवार को सीकर बंद रखा गया था।
कांग्रेस नेताओं ने इस मामले पर शोक जताया था। मृतक के परिवार को ढाढस बंधाने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सीकर के सांसद सुमेधानंद सरस्वती सहित प्रमुख दलों के राजनेता सीकर पहुंचे थे।
इतना सबकुछ होने के बावजूद कांग्रेस नेता का इस तरह से बोलना लोगों को पसंद नहीं आ रहा है और सोशल मीडिया पर लोग अपनी नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया