thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

भाजपा को घेरने की सियासी तैयारी: 16 अक्टूबर से कांग्रेस का चुनावी कैंपेन, ERCP मुद्दे को बनाएंगी गेम चेंजर

desk desk

कांग्रेस एक बार फिर से बड़ा सियासी गेम खेलती दिखाई दे रही है। जिसके लिए उसकी तैयारी भी शुरू हो चुकी है। कांग्रेस इस बार ईस्टर्न कैनल परियोजना (ERCP) को सियासी मुद्दा बनाने की जुगत में है। 

HIGHLIGHTS

  • कांग्रेस एक बार फिर से बड़ा सियासी गेम खेलती दिखाई दे रही है। जिसके लिए उसकी तैयारी भी शुरू हो चुकी है। कांग्रेस इस बार ईस्टर्न कैनल परियोजना (ERCP) को सियासी मुद्दा बनाने की जुगत में है। 
congress will start election campaign from october 16 over ercp

जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस एक बार फिर से बड़ा सियासी गेम खेलती दिखाई दे रही है। जिसके लिए उसकी तैयारी भी शुरू हो चुकी है। 

कांग्रेस इस बार ईस्टर्न कैनल परियोजना (ERCP) को सियासी मुद्दा बनाने की जुगत में है। 

इसके लिए कांग्रेस आगामी 16 अक्टूबर से प्रदेश में बड़ा कैंपेन चलाने जा रही है। 

पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में इस मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरने की तैयारी कर ली है। 

इसके लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) ने रविवार यानि आज एक बैठक का आयोजन किया। 

जिसमें इस कैंपेन की रूपरेखा तैयार की गई कि ईआरसीपी को लेकर 13 जिलों में किस तरह से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इनमें धरने-प्रदर्शन, जन जागरण अभियान, नुक्कड़ सभाएं, जनसभाएं और डोर टू डोर कैंपेन को भी शामिल किया जाएगा।

16 अक्टूबर से शुरू होगा कांग्रेस का कैंपेन

इस बैठक के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने जानकारी दी कि 16 अक्टूबर से पूर्वी राजस्थान से कांग्रेस अपना चुनावी कैंपेन शुरू करेगी। 

कैम्पेन की शुरुआत बारां जिले से होगी। इस यात्रा में रोज दो जिलों को कवर किया जाएगा। इस अभियान का प्रमुख नारा होगा ’काम किया है दिल से, कांग्रेस फिर से’। 

उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी सभी 13 जिलों में बड़ी बैठक करेगी। जिसमें 1 लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटाने की योजना है।

इसके अलावा 10 अक्टूबर से पूर्वी राजस्थान के सभी 13 जिलों में मंडल स्तर पर ईआरसीपी को लेकर जनजागरण अभियान भी शुरू किया जाएगा। 

केंद्र सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किया है। 

इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कांग्रेस अपना अभियान शुरू करने जा रही है। 

शेयर करें:

ताज़ा खबरें