सिरोही | मंगलवार शाम को महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष हेमलता शर्मा और उनके पति दिलीप शर्मा पर जानलेवा हमला हुआ। अज्ञात हमलावरों ने सफेद रंग की कैंपर गाड़ी से उनकी कार को निशाना बनाकर जोरदार टक्कर मारी।
rajasthan: सिरोही में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष और उनके पति पर जानलेवा हमला
संबंधित खबरें

घटना उस समय हुई जब दिलीप शर्मा अपने निर्माणाधीन मकान से निवास की ओर जा रहे थे। रंजिशवश घात लगाए बैठे हमलावरों ने उनकी कार का तेज गति से पीछा किया और जान से मारने की नीयत से कार पर जोरदार टक्कर मारी। हालांकि, गनीमत रही कि हेमलता शर्मा थोड़ी देर पहले ही दूसरी कार से निकल चुकी थीं, जिससे उनकी जान बच गई।
हमलावरों की गाड़ी पहली टक्कर के बाद आगे निकल गई, लेकिन वे रुके नहीं। उन्होंने अपनी कैंपर गाड़ी को तेजी से रिवर्स कर फिर से दिलीप शर्मा की कार को जोरदार टक्कर मारी। इस घटना में शर्मा की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हमले का अंदाज और समय देखकर यह स्पष्ट होता है कि यह पूरी घटना पूर्व नियोजित थी। हमलावरों ने रेकी कर घटना को अंजाम दिया। उनकी नीयत स्पष्ट रूप से शर्मा दंपति की हत्या करने की थी।
संबंधित खबरें
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान के लिए सुराग जुटा रही है।
हेमलता शर्मा ने कहा, "यह हमला हमारे खिलाफ रंजिश का परिणाम है। हम दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग करते हैं।"
ताज़ा खबरें
गणपतसिंह हत्याकांड: पीड़ित परिवार के लिए 1 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर को सौंपा ज्ञापन
सवाई माधोपुर: त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर 2 घंटे तक बैठा रहा बाघ 'मलंग', पर्यटकों में रोमांच और दहशत
निर्माण क्षेत्र में क्रांति: एनसीबी और अल्ट्राटेक ने कौशल विकास के लिए मिलाया हाथ, लाखों श्रमिकों को मिलेगी ट्रेनिंग
प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना: 2027 तक खुलेंगे 25,000 केंद्र, सस्ती दवाओं से बचेगा जनता का पैसा