झुंझुनूं के पचेरी कलां थाना इलाके के हरियाणा बॉर्डर पर स्थित नावता गांव में कच्चे रास्ते पर दो साधुओं के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक साधुओं में से एक के सिर पर चोट के निशान हैं, जिससे पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।
Rajasthan: झुंझुनूं के पचेरी कलां बॉर्डर पर दो साधुओं के शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
झुंझुनूं के पचेरी कलां थाना इलाके के हरियाणा बॉर्डर पर स्थित नावता गांव में कच्चे रास्ते पर दो साधुओं के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक साधुओं में से एक के सिर पर चोट के निशान हैं, जिससे पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।
संबंधित खबरें
सूचना मिलने पर बुहाना डीएसपी नोपाराम भाकर और पचेरी कलां थानाधिकारी राजपाल यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शवों को बुहाना के अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दोनों मृतकों की उम्र करीब 40-45 साल बताई जा रही है। पुलिस आसपास के साधुओं से संपर्क कर मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इसके लिए पचेरी कलां पुलिस ने हरियाणा पुलिस की भी मदद मांगी है। हरियाणा पुलिस के साथ मृतकों की फोटो साझा की गई है।
पचेरी कलां पुलिस नारनौल तक सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। एसएचओ राजपाल यादव ने बताया कि मृतकों की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं और मामले की जांच के बाद जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
thinQ360