thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

देवी सिंह भाटी की घरवापसी: बोले- जिस कांग्रेस ने देश के टुकड़े किए, मैं उसमें किसी भी हालत में नहीं जाऊंगा, बड़ी लीडर तो वसुंधरा राजे ही हैं

desk desk

देवी सिंह (Devi Singh Bhati) भाटी एक बार फिर से अपने पुराने अंदाज में गरजते दिखाई दे रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पक्के समर्थक माने जाने वाले भाटी आज भी राजे को ही सबसे बड़ा लीडर मानते हैं। 

HIGHLIGHTS

  • देवी सिंह (Devi Singh Bhati) भाटी एक बार फिर से अपने पुराने अंदाज में गरजते दिखाई दे रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पक्के समर्थक माने जाने वाले भाटी आज भी राजे को ही सबसे बड़ा लीडर मानते हैं। 
devi singh bhati said vasundhara raje is biggest leader in rajasthan bjp
Devi Singh Bhati - Vasundhara Raje

जयपुर | 5 साल बाद फिर से भाजपा में घर वापसी करने वाले देवी सिंह (Devi Singh Bhati) भाटी एक बार फिर से अपने पुराने अंदाज में गरजते दिखाई दे रहे हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पक्के समर्थक माने जाने वाले भाटी आज भी राजे को ही सबसे बड़ा लीडर मानते हैं। 

बीजेपी में शामिल होते ही देवी सिंह भाटी ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैैं। भाटी ने कहा कि बीजेपी से बाहर चल रहे वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) कैंप के नेताओं की वे पार्टी में वापस लाने की कोशिश करेंगे। 

भाटी ने ये भी कहा कि उन्हें भरोसा है कि बीजेपी नेतृत्व वसुंधरा राजे को भी साथ लेकर आगे बढ़ेगा, लेकिन अब ये लग रहा है कि राजे को बड़ी भूमिका नहीं देने का नेतृत्व ने तय कर लिया है। 

भाटी ने कहा कि आज भी अगर बीजेपी वसुंधरा राजे का फेस आगे करती है तो पार्टी को चुनाव में फायदा ही होगा। 

पिछले दिनों ही देवी सिंह भाटी फिर से भाजपा में शामिल हुए है। ऐसे में जब वे पहली बार सीकर पहुंचे तो उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उनका कई जगहों पर जोरदार स्वागत किया। 

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए भाटी अपने उसी पुराने अंदाज में नजर आए जिस कड़क अंदाज में वे पहले दिखाई देते थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा हमारी अपनी पार्टी है हम सबने मिलकर इसे खड़ा किया है। 

कुछ लोकल स्तर पर बीकानेर में मनमुटाव हो गया था जिसके चलते मैंने पार्टी छोड़ दी थी, लेकिन भाजपा हमारी खुद की पार्टी है हमारा परिवार है।

मेरे शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दो, रहूंगा तो भाजपा के साथ ही

कांग्रेस में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  (Ashok Gehlot) से जरूर मिला था, लेकिन मेरे शरीर की बोटी-बोटी, टुकड़े-टुकड़े कर दो जिस कांग्रेस ने देश के टुकड़े कर दिए मैं उस कांग्रेस में किसी हालत में नहीं जाऊंगा। रहूंगा तो भाजपा के साथ ही। 

शेयर करें:

ताज़ा खबरें