thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

शिवरात्रि : जिला कलक्टर ने आमजन से की गैर नियंत्रित एवं अराजकीय शिव मंदिरों में पूजा अर्चना, सजावट एवं रोशनी की व्यवस्था करने की अपील

desk desk

जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को प्रमुख मंदिरों के आस-पास के क्षेत्र में पेयजल उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, साथ ही श्रद्धालु शिव मंदिरों में सुलभ दर्शन कर सके और व्यवस्था बनी रहे इसके लिए आपदा प्रबंधन की टीमों को तैनात किया जाएगा

HIGHLIGHTS

  • वहीं, देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार के निर्देशों की अनुपालना में जिला कलक्टर ने आमजन, धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, पुजारियों एवं समाज के भामाशाहों से जिले में संचालित गैर राजकीय समस्त छोटे-बड़े मंदिरों में श्रृंगार पूजा अर्चना, साज-सज्जा एवं रोशनी की व्यवस्था करने के साथ-साथ खास आयोजन एवं गतिविधियां आयोजित करने की अपील की है
district collector appealed to the common people to make arrangements for worship decoration and lighting in non controlled and unstated shiva temples
Shivratri festival

जयपुर । शुक्रवार, राजधानी में 8 मार्च को शिवरात्रि का पर्व उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस पावन पर्व के मौके पर शिवालयों सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिसको देखते हुए जिला कलक्टर  प्रकाश राजपुरोहित ने सुरक्षा सहित तमाम व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कार्मिकों की जिम्मेदारियां तय की है।

वहीं, देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार के निर्देशों की अनुपालना में जिला कलक्टर ने आमजन, धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, पुजारियों एवं समाज के भामाशाहों से जिले में संचालित गैर राजकीय समस्त छोटे-बड़े मंदिरों में श्रृंगार पूजा अर्चना, साज-सज्जा एवं रोशनी की व्यवस्था करने के साथ-साथ खास आयोजन एवं गतिविधियां आयोजित करने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि जयपुर के ताड़केश्वर मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा, कानून व शांति व्यवस्था, सुचारू यातायात सहित जरूरी व्यवस्थाओं के लिए देवस्थान विभाग, पुलिस, नगर निगम, चिकित्सा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, ताकि आमजन को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को प्रमुख मंदिरों के आस-पास के क्षेत्र में पेयजल उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, साथ ही श्रद्धालु शिव मंदिरों में सुलभ दर्शन कर सके और व्यवस्था बनी रहे इसके लिए आपदा प्रबंधन की टीमों को तैनात किया जाएगा, वहीं सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

टैग: jaipur rajasthan
शेयर करें:

ताज़ा खबरें