जोधपुर | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के गृह जिले की ओसियां विधानसभा सीटी से विधायक दिव्या मदेरणा ने बड़ा बयान देते हुए सियासी हलचल पैदा कर दी है।
दिव्या मदेरणा ने तोड़ी चुप्पी: कहा- अभद्र बोलने वालों के साथ नहीं कर सकती मंच शेयर, नहीं पहुंची थी सीएम की सभा में
आसियां विधायक दिव्या मदेरणा ने सोमवार को भेड ग्राम में चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि जो लोग मुझे और मेरी मां को अभद्र गालियां देते हैं, मैं उनके साथ मंच शेयर नहीं कर सकती।
HIGHLIGHTS
- आसियां विधायक दिव्या मदेरणा ने सोमवार को भेड ग्राम में चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि जो लोग मुझे और मेरी मां को अभद्र गालियां देते हैं, मैं उनके साथ मंच शेयर नहीं कर सकती।
संबंधित खबरें
दअरसल, बीते शनिवार को ओसियां विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता स्व. रणजीत सिंह की मूर्ति का अनावरण और सीएम की सभा आयोजित हुई थी।
जिसमें स्थानीय कांग्रेस विधायक होने के बावजूद भी दिव्या मदेरणा नहीं पहुंची थी।
ऐसे में विधायक की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बन गई। लोगों और नेताओं में मदेरणा के कार्यक्रम में नहीं जाने को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयासों पर आखिरकार विधायक ने विराम लगा दिया है।
विधायक दिव्या मदेरणा ने कार्यक्रम में नहीं जाने की वजह पाली के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ को बताया है।
संबंधित खबरें
बता दें कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ भी शामिल हुए थे और जाखड़ व मदेरणा परिवार के बीच किस तरह का राजनीतिक रिश्ता है ये तो जगजाहिर है।
वहीं रही सही कसर अब बद्रीराम जाखड़ ने ओसियां से टिकट की मांग करते हुए पूरी कर दी है।
डांवरा क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं प्रधान स्व. श्री रणजीत सिंह जी के मूर्ति अनावरण समारोह में सम्मिलित हुए।
इस दौरान लोगों से क्षेत्र की तरक्की व जन जागरूकता हेतु उनके अभूतपूर्व प्रयासों से प्रेरणा लेकर #RajasthanMission2030 के तहत राजस्थान की प्रगति में भागीदार बनने का आह्वान… pic.twitter.com/cqVjl4TiDM
मेरे खिलाफ राजनीतिक जमावड़ा था कार्यक्रम
ऐसे में दिव्या मदेरणा ने साफ कह दिया कि डांवरा में हुआ कार्यक्रम पूरी तरह से उनकेे खिलाफ राजनीतिक जमावड़ा था।
आसियां विधायक दिव्या मदेरणा ने सोमवार को भेड ग्राम में चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि जो लोग मुझे और मेरी मां को अभद्र गालियां देते हैं, मैं उनके साथ मंच शेयर नहीं कर सकती।
उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी मैंने मुख्यमंत्री जी को भी दी थी कि डांवरा का ये राजनीतिक जमावड़ा मेरे खिलाफ किया गया था।
हमने कोई गुलामी नहीं की है, जो मंच शेयर करूं
विधायक ने गुस्सा जताते हुए कहा कि हमने बद्रीराम की कोई गुलामी नहीं की है, जो उनके साथ मंच शेयर करूं।
रणजीत सिंह जी सालों तक प्रधान रहे, लेकिन उस सभा में परसराम मदेरणा की फोटों तक नहीं थी।
इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि हमारे परिवार ने मारवाड़ में कांग्रेस को मजबूती दी है। मेरी कांग्रेस के प्रति निष्ठा पर कोई सवाल नहीं उठा सकता।
दिव्या मदेरणा ने आयोजन करने वालों को कांग्रेस की बी-टीम बताते हुए कहा कि ये टीम 2008 से हमें हराने में लगी हुई है।
ताज़ा खबरें
जालोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ के अफीम दूध के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, टायर पंक्चर कर फिल्मी स्टाइल में पकड़ा
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ