जालोर. भीनमाल में निजी क्लीनिक संचालक चिकित्सक पर विवाहिता से दुष्कर्म एवं ब्लैकमेलिंग का पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी सालभर से विवाहिता को ब्लैकमेल कर रहा था। इस दौरान बचाव के लिए विवाहिता ने सुसाइड का प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पति को जानकारी हुई तो मामला पुलिस के पास पहुंचा।
Bhinmal: एक साल से करता रहा हैवानियत, हदें पार हुई तो दर्ज कराया मुकदमा
पीडि़ता ने बताया कि डॉक्टर उसे फोन पर वीडियो कॉलिंग के जरिए भी अश्लील हरकतें करता था। इसके बाद उसने डॉक्टर का फोन नम्बर ब्लॉक में डाल दिया, लेकिन डॉक्टर ने दूसरे नम्बर से कॉल करते हुए वापस धमकाया। इसके बाद फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए रुपए देने की मांग की। इन हालातों से तंग आकर उसने सुसाइड का प्लान किया।
HIGHLIGHTS
- - भीनमाल का एक चिकित्सक विवाहिता को करता रहा दुष्कर्म व ब्लैकमेल
संबंधित खबरें
पुलिस के अनुसार एक विवाहिता ने इस सम्बंध में मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि गत वर्ष निजी नमन डेंटल क्लीनिक में वह दांतों का उपचार करवाने गई थी। वहां डॉ. सुरेश सुंदेशा ने उसके साथ छेडख़ानी की। विरोध करने पर गलती से हो गया बताया। इसके बाद उपचार के लिए उसे लगातार बुलाता रहा। इस दौरान इंजेक्शन लगाकर उसने अश्लील हरकतें की तथा उसके फोटो लिए। इसके बाद वह उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। कई बार अकेले देखकर उसने घर आकर भी दुष्कर्म किया। गत जनवरी माह में उसने नोट लिखकर सुसाइड का प्लान किया, लेकिन वह बच गई। सुसाइड नोट पढऩे के बाद पति को सारी बात पता चली।

वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगे
पीडि़ता ने बताया कि डॉक्टर उसे फोन पर वीडियो कॉलिंग के जरिए भी अश्लील हरकतें करता था। इसके बाद उसने डॉक्टर का फोन नम्बर ब्लॉक में डाल दिया, लेकिन डॉक्टर ने दूसरे नम्बर से कॉल करते हुए वापस धमकाया। इसके बाद फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए रुपए देने की मांग की। इन हालातों से तंग आकर उसने सुसाइड का प्लान किया।
संबंधित खबरें

पुलिस अधिकारी बात करने से भी कतरा रहे
उधर, पुलिस अधिकारी इस मामले में बात करने से भी कतरा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार भी कर लिया था, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया। कई-कई बार फोन मिलाने पर बात हो रही है। इस पर भी वे इतना ही बताते हैं कि जांच चल रही है, जो भी प्रोगे्रस होगी बता दिया जाएगा।

मुझे जानकारी नहीं है...
मेरे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं आई है। आप इस सम्बंध में डीएसपी से बात कीजिए।
- ज्ञानचंद्र यादव, पुलिस अधीक्षक, जालोर
पाबंद कर छोड़ दिया...
इस तरह का एक मामला दर्ज किया है। आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार किया था, जिसे पाबंद कर छोड़ दिया है। जांच के दौरान जब भी जरूरत होगी उसे बुलाया जाएगा।
- हिम्मतसिंह चारण, पुलिस उप अधीक्षक, भीनमाल वृत्त, जालोर
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
thinQ360