जयपुर । बाड़मेर जिले में सोमवार को जिला परिषद सभागार में शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
साफ सफाई के हो पुख्ता प्रबंध: शिक्षा और पंचायतीराज मंत्री ने की योजनाओ की समीक्षा
लोगों की आदात में बदलाव भी लाये। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को स्वच्छता के लिए पैसे की कमी नहीं आने देंगे। गांवों मे स्वच्छता पर जोर देकर गांवों बदलाव लायें। साथ ही गांव में हर गली, हर मौहल्ला साफ-सुथरा रहे। गांवों में सामुदायिक शौचालय स्वच्छ रहे
HIGHLIGHTS
- लोगों की आदात में बदलाव भी लाये। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को स्वच्छता के लिए पैसे की कमी नहीं आने देंगे। गांवों मे स्वच्छता पर जोर देकर गांवों बदलाव लायें। साथ ही गांव में हर गली, हर मौहल्ला साफ-सुथरा रहे। गांवों में सामुदायिक शौचालय स्वच्छ रहे
संबंधित खबरें

इस मौके पर दिलावर ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत शौचालय एवं सामुदायिक शौच परिसर की उपयोगिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान दिलावर ने कहा कि गांवों में व्यक्तिगत शौचालय एवं सामुदायिक शौच परिसर की उपयोगिता सुनिश्चित करने एवं उपयोगिता प्रतिशत को लेकर ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी पुख्ता मॉनीटरिंग करें।

लोगों की आदात में बदलाव भी लाये। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को स्वच्छता के लिए पैसे की कमी नहीं आने देंगे। गांवों मे स्वच्छता पर जोर देकर गांवों बदलाव लायें। साथ ही गांव में हर गली, हर मौहल्ला साफ-सुथरा रहे। गांवों में सामुदायिक शौचालय स्वच्छ रहे।
संबंधित खबरें

उन्होंने कहा कि सभी सार्वजनिक स्थानों एवं कार्यालयों में साफ-सफाई के लिए माह में एक बार स्वच्छता उत्सव के रूप में मनाया जाये। उन्होंने सरकारी कार्यालयों में प्लास्टिक बोतलों का प्रयोग बन्द करने के निर्देश दियें। बैठक में उपस्थित जिला परिषद के अधिकारियों को जिला परिषद के कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये की बाड़मेर जिले की सभी स्कूलों में सभी विद्यार्थी निर्धारित गणवेश में विद्यालय आये। साथ ही विद्यालयों में नियमित रूप से सूर्य नमस्कार किया जाये।
बैठक में चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया