जयपुर | आदिवासी हिन्दू नहीं है। हमारा धर्म कोड 1951 में अलग था। आदिवासी न हिन्दू है और न ही ब्राह्मण—क्षत्रिय—वैश्य या शूद्र ही। हमें अपना अलग धार्मिक स्टेटस और जनगणना चाहिए।
आदिवासी हिन्दू नहीं है: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की बात मानी तो प्रदेश में सिर्फ 70 प्रतिशत रह जाएंगे हिन्दू
यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश घोघरा ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि न तो हम हिन्दू हैं, न वैश्य हैं न शूद्र और न ही ब्राह्मण—क्षत्रिय। जातिगत जनगणना की मांग की। गणेश घोघरा बोले हिन्दू विवाह अधिनियम 1955 और सुप्रीम कोर्ट भी यह कह चुका है कि आदिवासी हिन्दू नहीं है। अत: हमें अलग धर्म कोड दिया जाए।
HIGHLIGHTS
- डूंगरपुर विधानसभा क्षेत्र से जीते गणेश घोघरा ने कहा आदिवासी हिन्दुओं से अलग हैं
- यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश घोघरा ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि न तो हम हिन्दू हैं, न वैश्य हैं न शूद्र और न ही ब्राह्मण—क्षत्रिय। जातिगत जनगणना की मांग की।
- गणेश घोघरा बोले हिन्दू विवाह अधिनियम 1955 और सुप्रीम कोर्ट भी यह कह चुका है कि आदिवासी हिन्दू नहीं है। अत: हमें अलग धर्म कोड दिया जाए।
संबंधित खबरें
यह कहना है प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और डूंगरपुर के विधायक गणेश घोघरा का। गणेश घोघरा राजस्थान विधान सभा में आदिवासी जनजाति विकास के मुद्दे पर सम्बोधित कर रहे थे।
घोघरा की यह मांग यदि सिर्फ राजस्थान में मानी जाती है तो राजस्थान में हिन्दुओं की आबादी 88.5 से घटकर करीब 70 प्रतिशत रह जाएगी। क्योंकि प्रदेश में अनुसूचित जनजाति के 18 प्रतिशत लोग निवास करते हैं।
राजस्थान की विधानसभा में एससी एसटी के मुद्दे पर बहस चल रही थी। घोघरा का कहना है कि आदिवासी युवाओं की आवाज दबाने का षड्यंत्र बीजेपी ने किया है। बीजेपी कभी आदिवासियों की हितैषी नहीं थी और हो भी नहीं सकती।
संबंधित खबरें
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश घोघरा सम्बोधित करते रहे और विधानसभा में हंगामा चल रहा था। यही नहीं गणेश घोघरा ने कहा कि महुआ शराब का लाइसेंस परमिशन भी दी जाए।
इससे पहले बोलते हुए घोघरा ने कहा कि आदिवासियों का कोड 9 हुआ करता था, जिसमें उन्हें अलग धर्म का दर्जा था। 1951 की जनगणना में यह था, लेकिन बाद में इसे क्यों गायब कर दिया गया।
घोघरा ने कहा कि ST हिन्दू नहीं है। आदिवासी ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य या शूद्र नहीं हैं। हिन्दू से अलग है। आदिवासियों के पारीवारिक संस्कार भी अलग हैं और पारम्परिक क्रियाएं भी।
यही नहीं सम्पत्ती अधिकार, विवाह अधिनियम आदि कानूनों और सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों में भी आदिवासियों को हिन्दुओं से अलग दर्जा दिया है। ऐसे में कोड 9 को पुन: लागू करते हुए जनगणना में आदिवासियों को हिन्दुओं से अलग रखा जाना चाहिए। यही नहीं घोघरा ने जातिगत जनगणना की भी मांग रखी।
यदि घोघरा की मांग के अनुसार राजस्थान में अलग धर्म को लेकर बात होती है तो प्रदेश में हिन्दुओं की संख्या घट जाएगी। क्योंकि अभी तक एसटी जनसंख्या की गणना हिन्दू धर्म में होती है।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
thinQ360