जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि बच्चों को बचपन से ही उनकी रूचि के अनुसार आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चें मन लगाकर सीखे। अभिभावक बच्चों पर पूरा ध्यान दें और अध्यापक बच्चों को सुसंस्कारित करें।

संबंधित खबरें
वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को यहां बिरला सभागार में आयोजित बचपन स्कूल के वार्षिक उत्सव को सम्बोधित किया। वासुदेव देवनानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया। देवनानी ने कहा कि बच्चों को अपनी रूचि के अनुसार ही विषयों का चयन करना चाहिए।

वासुदेव देवनानी ने कहा कि बच्चों को अपना लक्ष्य तय कर, उस दिशा में मेहनत करके आगे बढना चाहिए, ताकि वे अपने जीवन में सफल हो सके। अभिभावकों को भी बच्चों की रूचि के अनुसार उन्हें आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए।
संबंधित खबरें
देवनानी ने कहा कि बच्चों को अच्छे, संस्कार, अच्छा वातावरण, सदव्यवहार और उनको सकारात्मक दिशा में बढने की जिम्मेदारी विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और अभिभावकों की समान रूप से होती है। ये सभी अपनी जिम्मेदारी का निष्ठा और निर्वहन कर देश की प्रगति में सहभागी बने। इस मौके पर मुकेश दाधीच, बलदेव व्यास, योगेश व्यास सहित प्राचार्य, अध्यापक, बच्चें और अभिभावक मौजूद थे।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
राजनीति
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
राजनीति
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राजनीति