जयपुर | राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव नहीं कराने के फैसले के खिलाफ अशोक गहलोत सरकार के विरूद्ध मोर्चा खोलने वाले नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) को राजधानी जयपुर में युवाओं का साथ नहीं मिलता दिख रहा है।
छात्र-छात्राओं और युवाओं के लिए महारैली: हनुमान बेनीवाल नहीं जुटा पाए युवाओं की भीड़, किया था 1 लाख लोगों का दावा
सांसद बेनीवाल ने जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में एक महारैली का आयोजन किया है। जिसके लिए उन्होंने 1 लाख से ज्यादा युवाओं के शामिल होने का दावा किया था, लेकिन आयोजन स्थल का नजारा कुछ और ही बयां करता दिख रहा है।
HIGHLIGHTS
- सांसद बेनीवाल ने जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में एक महारैली का आयोजन किया है। जिसके लिए उन्होंने 1 लाख से ज्यादा युवाओं के शामिल होने का दावा किया था, लेकिन आयोजन स्थल का नजारा कुछ और ही बयां करता दिख रहा है।
संबंधित खबरें
गुरूवार को सांसद बेनीवाल ने जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में एक महारैली का आयोजन किया है। जिसके लिए उन्होंने 1 लाख से ज्यादा युवाओं के शामिल होने का दावा किया था।
लेकिन आयोजन स्थल का नजारा कुछ और ही बयां करता दिख रहा है।
छात्रों और युवाओं को लेकर इस महारैली के लिए किए गए सभी दांवे फेल होते दिखाई दे रहे हैं।
सभा स्थल पर लोगों की भीड़ तो बिल्कुल नजर अंदाज हो गई है। खबर खिले जाने तक तो सांसद हनुमान बेनीवाल खुद भी सभा स्थल पर नहीं पहुंचे थे।
संबंधित खबरें
गौरतलब है कि नागौर सांसद बेनीवाल गहलोत सरकार द्वारा इस बार छात्रसंघ चुनाव पर लगाई गई रोक के खिलाफ छात्रों के साथ खड़े हैं।
जिसके चलते बेनीवाल प्रदेश में कई जगहों पर छात्र हितों के लिए सभाएं करते दिखे है।
जयपुर से पहले बेनीवाल ने बीकानेर के डूंगर कॉलेज के खेल मैदान और सीकर की कृषि उपज मंडी में भी छात्र अधिकार युवा हुंकार रैलियों को संबोधित किया।
तभी सांसद बेनीवाल ने राजधानी जयपुर में 14 सितम्बर यानि आज की महारैली में अधिक से अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं को शामिल होने का आह्वान किया था।
सांसद का दावा था कि आजादी के बाद पहली बार 14 सितंबर को एक लाख से अधिक छात्र और छात्राएं अपने हक और अधिकार के लिए जयपुर में एकत्रित होंगे।
ताज़ा खबरें
जालोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ के अफीम दूध के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, टायर पंक्चर कर फिल्मी स्टाइल में पकड़ा
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ