जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव के घमासान के बीच बड़ी खबर सामने आई है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ: राजस्थान के हीरालाल सामरिया बने देश के मुख्य सूचना आयुक्त
1985 बैच के IAS अधिकारी समरिया देश के पहले दलित मुख्य सूचना आयुक्त बने हैं। उनके इस अहम पद पर पहुंचने से प्रदेशभर में खुशी का माहौल है।
HIGHLIGHTS
- 1985 बैच के IAS अधिकारी समरिया देश के पहले दलित मुख्य सूचना आयुक्त बने हैं। उनके इस अहम पद पर पहुंचने से प्रदेशभर में खुशी का माहौल है।
संबंधित खबरें
राजस्थान के हीरालाल सामरिया (Heeralal Samariya) को मुख्य सूचना आयुक्त (Chief Information Commissioner) बनाया गया है।
सोमवार को राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सूचना आयुक्त हीरालाल सामरिया को मुख्य सूचना आयुक्त की शपथ दिलाई।
1985 बैच के IAS अधिकारी समरिया देश के पहले दलित मुख्य सूचना आयुक्त बने हैं। उनके इस अहम पद पर पहुंचने से प्रदेशभर में खुशी का माहौल है।
तीन अक्टूबर से खाली था पद
संबंधित खबरें
गौरतलब है कि पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त वाईके सिन्हा का कार्यकाल 3 अक्टूबर को खत्म हो गया था। इसके बाद से ही ये पद रिक्त पड़ा था।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने आज सुबह राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में हीरालाल सामरिया को मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई।
सामरिया की मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्ति के बाद सूचना आयुक्त के आठ पद रिक्त हैं। आयोग में इस समय दो सूचना आयुक्त हैं।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय सूचना आयोग में हीरालाल सामरिया को नए मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में पद की शपथ दिलाई। pic.twitter.com/5rABz05d4k
अब तक इन अहम पदों पर रहे सामरिया
प्रदेश के भरतपुर जिले के छोटे से गांव पहाड़ी में जन्मे हीरालाल सामरिया अभी सूचना आयुक्त के तौर पर सेवाएं दे रहे थे।
इससे पहले सामरिया श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में सचिव के तौर पर भी सेवाएं दे चुके हैं।
वे साल 1985 में तेलंगाना कैडर में भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हुए। उन्होंने राज्य सरकार के साथ विभिन्न क्षेत्रों बिजली, ऊर्जा, परिवहन, नगरपालिका, सिंचाई, कल्याण आदि में काम किया।
सामरिया ने वाणिज्यिक कर आयुक्त, आबकारी और आयुक्त ट्रांसपोर्ट के रूप में कार्य किया।
इसके अलावा बिजली वितरण कंपनी आंध्र प्रदेश के सीएमडी और आंध्र प्रदेश ट्रांसमिशन कॉर्पाेरेशन के सीएमडी, सिंचाई विभाग में सचिव, भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय में सचिव रहे।
वो हैदराबाद में प्रमुख सचिव के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। बता दें कि उन्होंने साल 1982 में एमएनआईटी जयपुर राजस्थान विश्वविद्यालय से बीई (सिविल) ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की थी।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया