सीकर, राजस्थान: सीकर शहर के नजदीकी परडोली गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। आरोपी त्रिलोक चंद ने आपसी झगड़े में अपनी पत्नी सुमित्रा देवी की हत्या कर दी।
Rajasthan: सीकर: पत्नी की हत्या कर पति फरार, पुलिस कर रही है तलाश
संबंधित खबरें
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी पत्नी के सिर में लाठी मारकर और फिर रस्सी से गला घोटकर हत्या की। घटना के बाद आरोपी पति त्रिलोकचंद मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीहर पक्ष को सूचित किया गया। फतेहपुर से पीहर पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे और महिला की हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस ने शव को कल्याण हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
सदर थाना अधिकारी इंद्राज मरोडिया ने बताया कि "पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी पति की तलाश की जा रही है। पीहर पक्ष की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।"
संबंधित खबरें
पुलिस आरोपी पति की तलाश में लगी हुई है।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
राजनीति
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
राजनीति
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राजनीति
thinQ360