जयपुर | हमेशा सुर्खियों में छाई रहने वाली राजस्थान की IAS अधिकारी टीना डाबी को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है।
घर आया नन्हा मेहमान: IAS टीना डाबी को पुत्र रत्न की प्राप्ति, पिछले साल हुई थी शादी
IAS अधिकारी टीना डाबी को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। घर में नया मेहमान के आने के बाद से टीना डाबी (Tina Dabi) और उनके पति IAS प्रदीप गावंडे (Pradeep Gawande) को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
HIGHLIGHTS
- IAS अधिकारी टीना डाबी को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। घर में नया मेहमान के आने के बाद से टीना डाबी (Tina Dabi) और उनके पति IAS प्रदीप गावंडे (Pradeep Gawande) को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
संबंधित खबरें
घर में नया मेहमान के आने के बाद से टीना डाबी (Tina Dabi) और उनके पति IAS प्रदीप गावंडे (Pradeep Gawande) को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
शुक्रवार को जयपुर के एक अस्पताल में टीना डाबी ने बेटे को जन्म दिया है।
जिसके बाद से ही लोग और उनके रिश्तेदार उन्हें सोशल मीडिया के जरिये बधाई दे रहे हैं।
टीना डाबी जुलाई 2022 से राजस्थान के जैसलमेर में जिला कलेक्टर नियुक्त थी, लेकिन प्रेग्नेंसी के चलते वे पिछले कुछ समय से मैटरनिटी लीव पर चल रही थी।
संबंधित खबरें
आपको बता दें कि जैसलमेर की निवर्तमान कलेक्टर टीना डाबी ने पाकिस्तान के विस्थापितों को जमीन मिलने के बाद उनसे मुलाकात की थी।
इस दौरान एक पाक विस्थापित महिला ने टीना को बेटा होने का आशीर्वाद भी दिया था। तब टीना डाबी ने कहा था कि बेटा या बेटी दोनों ही अच्छे हैं। उन्होंने महिलाओं को समझाते हुए कहा था कि लड़के-लड़की में कोई फर्क नहीं होता।
20 अप्रैल 2022 को हुई थी शादी
2015 बैच की आईएएस टॉपर टीना डाबी ने 20 अप्रैल 2022 को एक रॉयल समारोह कर शादी की थी।
इसके बाद जयपुर के 22 गोदाम स्थित पांच सितारा होटल में टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की शादी का रिसेप्शन हुआ था।

प्रदीप की पहली जबकि टीना की थी दूसरी शादी
प्रदीप की ये पहली शादी थी जबकि टीना की दूसरी। प्रदीप भी राजस्थान में ही आईएएस अफसर हैं।
इसके पहले टीना ने यूपीएससी की सिविल सर्विसेज एग्जाम में दूसरा स्थान हासिल करने वाले आईएएस अतहर आमिर खान से पहली शादी की थी।
अतहर आमिर से लंबा नहीं चल पाया रिश्ता, हुआ तलाक
लव स्टोरी से शादी तक पहुंचा UPSC टॉपर टीना डाबी और अतहर आमिर का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया।
जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला करते हुए 2021 में तलाक ले लिया।
अब उनके पहले पति ने भी डॉ. महरीन काजी से निकाह कर लिया है।

प्रदीप गावंडे से हुई टीना की दोस्ती
अतहर से तलाक के बाद टीना की दोस्ती प्रदीप गावंडे से हुई और दोनों करीब आ गए। उसके बाद दोनों ने एक होने का फैसला कर लिया। बता दें कि प्रदीप और टीना डाबी मराठी फैमिली से आते हैं।
ताज़ा खबरें
पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला: एक्साइज ड्यूटी में ₹10 की कटौती, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर
जालोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ के अफीम दूध के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, टायर पंक्चर कर फिल्मी स्टाइल में पकड़ा
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK