नई दिल्ली | जम्मू-कश्मीर के बारामूला के उरी में भारतीय सेना ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मुठभेड़ में 3 आतंकवादियों को मार गिराया है।
पाकिस्तान कर रहा गोलीबारी: उरी में भारतीय सेना ने मार गिराए 3 आतंकी, सीमा पार से घुसपैठ नाकाम
बारामूला के उरी में भारतीय सेना ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मुठभेड़ में 3 आतंकवादियों को मार गिराया है। जिनमें से दो के शव बरामद कर लिए गए है लेकिन एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग के चलते तीसरे आतंकी का शव अभी बरामद नहीं हो पाया है।
HIGHLIGHTS
- बारामूला के उरी में भारतीय सेना ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मुठभेड़ में 3 आतंकवादियों को मार गिराया है। जिनमें से दो के शव बरामद कर लिए गए है लेकिन एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग के चलते तीसरे आतंकी का शव अभी बरामद नहीं हो पाया है।
संबंधित खबरें
जिनमें से दो के शव बरामद कर लिए गए है लेकिन एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग के चलते तीसरे आतंकी का शव अभी बरामद नहीं हो पाया है।
सेना ने पूरे पहाड़ी और जंगल से घिरे क्षेत्र में पुलिस के जवानों के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया हुआ है।
घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया
दक्षिण जोन कश्मीर पुलिस ने बताया है कि भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों की ओर से शुरू किए गए संयुक्त ऑपरेशन में आज शनिवार को उरी सेक्टर, बारामूला में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया।
संबंधित खबरें
सेना ने घुसपैठ कर रहे तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। दो आतंकियों के शव मिल गए हैं जबकि, तीसरे आतंकी का शव बरामद करने में पाकिस्तानी गोलीबारी के कारण दिक्कत आ रही है।
J-K: Infiltration bid foiled along LoC in Baramulla's Uri, 3 terrorists killed
Read @ANI Story | https://t.co/GWdaEaYzYa#Baramulla #encounter #terroristskilled #LoC #Pakistan pic.twitter.com/6bVElWB2mi
अनंतनाग में चौथे दिन भी जारी है मुठभेड़
वहीं दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के कोकरनाग में चौथे दिन भी सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है।
भारतीय सेना यहां छिपे आतंकियों पर नजर बनाए हुए है। पहाड़ी और जंगल से घिरे इलाकों में छिपे आतंकियों को तलाशने में भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर और ड्रोन कैमरे लगे हुए हैं।
भारतीय सेना की आतंकियों के साथ अनंतनाग के पहाड़ी इलाके में चल रही मुठभेड़ को देखकर कारगिल की यादें ताजा होने लगी हैं।
यहां भी कारगिल की तरह ही आतंकी ऊंचाई से गोलीबारी कर रहे हैं और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं।
ऊंचाई पर होने की वजह से इनके सही ठिकाने का पता नहीं लगाया जा पा रहा है। ऐसे में भारतीय जवान नीचे धरातल से उनसे लौहा ले रहे हैं।
इस मुठभेड़ में सेना के एक कर्नल, एक मेजर, जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी और एक जवान शहीद हो गए हैं।
ताज़ा खबरें
पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला: एक्साइज ड्यूटी में ₹10 की कटौती, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर
जालोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ के अफीम दूध के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, टायर पंक्चर कर फिल्मी स्टाइल में पकड़ा
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK