कुपवाड़ा | भारतीय सेना ने बड़ी कामयाबी पाते हुए आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है और एक आतंकी को मार गिराया है।
गोला-बारूद बरामद: भारतीय जवानों ने की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, कुपवाड़ा में आतंकी ढेर
सेना ने बड़ी कामयाबी पाते हुए आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है और एक आतंकी को मार गिराया है। रविवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना और पुलिस ने ज्वाइट ऑपरेशन को अंजाम देते हुए घुसपैठ की कोशिश नाकाम की है।
HIGHLIGHTS
- सेना ने बड़ी कामयाबी पाते हुए आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है और एक आतंकी को मार गिराया है। रविवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना और पुलिस ने ज्वाइट ऑपरेशन को अंजाम देते हुए घुसपैठ की कोशिश नाकाम की है।
संबंधित खबरें
रविवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना और पुलिस ने ज्वाइट ऑपरेशन को अंजाम देते हुए घुसपैठ की कोशिश नाकाम की है।
पूरे इलाके में सेना और पुलिस का तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
बताया जा रहा है कि मारे गए आतंकी का दूसरा साथी जंगल में कही छिपा हुआ हैं और रुक-रुक कर गोलीबारी कर रहा है।
ऐसे में दूसरे आतंकवादी को पकड़ने के लिए सेना का अभियान अभी भी जारी बताया जा रहा है।
संबंधित खबरें
गोला-बारूद भी बरामद
जानकारी के अनुसार, कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर के अमरोही इलाके में एलओसी पर एक आतंकवादी को घुसपैठ के दौरान सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया।
इसी के साथ जवानों ने उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है।
बीते दिन कुलगाम में 3 जवान हो गए थे शहीद
आपको बता दें कि, बीते दिन शनिवार को कुलगाम में 3 जवान शहीद हो गए थे।
शुक्रवार को सेना को कुलगाम जिले के हलान वन क्षेत्र में आतंकियों के होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस के साथ ज्वॉइंट सर्च अभियान में जवानों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई थी। जिसमें 3 जवान घायल हुए थे उन्होंने इलाज के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया था।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल