thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

एसएमएस से जुड़े मुद्दों पर की समीक्षा: निर्माण कार्यों के लिए एसओपी बनाने के निर्देश

desk desk

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने एसएमएस अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के बीच आवागमन सुगम बनाने के लिए जेडीए को अण्डरपास या ओवरब्रिज एवं पार्किंग निर्माण के लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए

HIGHLIGHTS

  • अतिरिक्त मुख्य सचिव ने एसएमएस अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के बीच आवागमन सुगम बनाने के लिए जेडीए को अण्डरपास या ओवरब्रिज एवं पार्किंग निर्माण के लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसएमएस हॉस्पिटल एवं ट्रोमा सेन्टर के बीच टोंक रोड पर बनाया गए अण्डरपास की साफ-सफाई के लिए जेडीए के माध्यम से दुकान मालिकों की एक समिति बनाए जाने के निर्देश भी दिए
instructions for making sop for construction works
श्रीमती शुभ्रा सिंह

जयपुर । चिकित्सा शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह ने सवाई मानसिंह अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज से जुड़े अन्तर्विभागीय मुद्दों को लेकर शासन सचिवालय में आयोजित बैठक में संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्रीमती सिंह ने कहा कि सवाई मानसिंह अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को देखते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से चल रहे निर्माण कार्यों के लिए एसओपी बनाई जाए। निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने के साथ ही गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने आरएसआरडीसी को निर्देशित किया कि महिला चिकित्सालय में आईपीडी टॉवर व हॉस्टल निर्माण के कार्य को गति दें। एसएमएस अस्पताल परिसर में बन रहे आईपीडी टॉवर की निर्माण लागत एवं भावी निर्माण के संबंध में विस्तृत प्रजेंटेशन तैयार किया जाए।

अण्डरपास की साफ-सफाई के लिए दुकान मालिकों की समिति बनाएं
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने एसएमएस अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के बीच आवागमन सुगम बनाने के लिए जेडीए को अण्डरपास या ओवरब्रिज एवं पार्किंग निर्माण के लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसएमएस हॉस्पिटल एवं ट्रोमा सेन्टर के बीच टोंक रोड पर बनाया गए अण्डरपास की साफ-सफाई के लिए जेडीए के माध्यम से दुकान मालिकों की एक समिति बनाए जाने के निर्देश भी दिए।

अतिक्रमण हटाने के लिए चलाएं संयुक्त अभियान
श्रीमती सिंह ने एसएमएस मेडिकल कॉलेज और इससे सम्बद्ध अस्पतालों में बीसलपुर पेयजल परियोजना से जलापूर्ति हेतु जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को 15 दिवस में डिमांड रिक्वेस्ट बनाकर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसएमएस अस्पताल की सीवरेज लाइनों से संबंधित कार्य को शीघ्र पूरा कराएं। एसएमएस अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के आसपास के क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमणों को हटाने के लिए ट्रेफिक पुलिस एवं नगर निगम का एक संयुक्त अभियान चलाए।

श्रीमती सिंह ने एसएमएस मेडिकल कॉलेज में इंटरनेट कनेक्टिविटी बेहतर रखने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग से समन्वय बनाने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल प्रशासन से जुड़े अधिकारियों से कहा कि वे एसएमएस से जुड़े विषयों की नियमित समीक्षा करें। उन्होंने विभिन्न बजट घोषणाओं को पूरा करने के लिए आवश्यक प्रस्ताव बनाकर शीघ्र भेजने के निर्देश भी दिए।
 
बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग, वित्त विभाग, जेडीए, नगर निगम, ट्रेफिक पुलिस, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

टैग: jaipur rajasthan
शेयर करें:

ताज़ा खबरें