अनंतनाग | जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के साथ चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को बड़ी कामयाबी पाई है।
लश्कर आतंकी ढेर: अनंतनाग मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराया आतंकी उजैर खान, दो की डेड बॉडी मिली
कश्मीर एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि अनंतनाग में आतंकी उजैर मारा गया है। उसका शव बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि एक आतंकी का शव दिखाई दिया है लेकिन उसे अभी बरामद नहीं किया गया है।
HIGHLIGHTS
- कश्मीर एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि अनंतनाग में आतंकी उजैर मारा गया है। उसका शव बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि एक आतंकी का शव दिखाई दिया है लेकिन उसे अभी बरामद नहीं किया गया है।
संबंधित खबरें
आज सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी एक आतंकी को ढेर कर दिया है। आतंकी का नाम उजैर खान बताया जा रहा है।
आतंकी के मारे जाने की जानकारी देते हुए कश्मीर एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि अनंतनाग में आतंकी उजैर मारा गया है। उसका शव बरामद कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि एक आतंकी का शव दिखाई दिया है लेकिन उसे अभी बरामद नहीं किया गया है।
सेना का सर्च ऑपेशन अभी जारी रहेगा। अभी तीसरे आतंकी के शव की भी तलाश जारी है। सेना ने पूरे इलाके को घेरा हुआ है।
संबंधित खबरें
सेना के इस ऑपरेशन को चलते हुए छह दिन हो चुके हैं। इस मुठभेड़ ने देश ने 4 जवान खो दिए हैं।
अभी लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर मारा गया है और उसका शव मिल गया है। एक और आतंकी का शव दिख रहा है लेकिन उसका शव बरामद नहीं हुआ है। खोज अभियान जारी है... हमारे पास 2-3 आतंकी होने की आशंका है। हमें तीसरे आतंकी के शव मिलने की भी संभावना है। खोज अभियान जारी रहेगा: ADGP कश्मीर विजय कुमार,… pic.twitter.com/mcDYM3AuTO
आपको बता दें कि करीब सप्ताभर पहले सुरक्षाबलों दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग कोकेरनाम इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सेना के जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इनके खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया था।
ताज़ा खबरें
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10 की कटौती: क्या अब घटेंगे दाम? जानिए ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा फैसला
जालोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ के अफीम दूध के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, टायर पंक्चर कर फिल्मी स्टाइल में पकड़ा
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK