जयपुर | राजस्थान में चुनावी घमासान के बीच 9 सितंबर यानि शनिवार का दिन बेहद ही गरमाहट भरा होने वाला है।
शिवसेना ज्वाइन कर रहे राजेंद्र गुढ़ा: महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे आ रहे उदयपुरवाटी, कार्यक्रम आया सामने
शनिवार को राजेंद्र गुढ़ा के बेटे शिवम गुढ़ा का जन्मदिन है और इस उपलक्ष्य में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) राजस्थान में उदयपुरवाटी आ रहे हैं।
HIGHLIGHTS
- शनिवार को राजेंद्र गुढ़ा के बेटे शिवम गुढ़ा का जन्मदिन है और इस उपलक्ष्य में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) राजस्थान में उदयपुरवाटी आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
विधानसभा चुनावों से पहले ’लाल डायरी’ को लेकर राजस्थान की सियासत गरमाने वाले कांग्रेस के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा फिर से कोई बड़ा धमाका करने वाले हैं।
सियासी हलकों में चल रही बयार की मानंे तो शनिवार को राजेंद्र गुढ़ा शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो सकते हैं।
दरअसल, शनिवार को राजेंद्र गुढ़ा के बेटे शिवम गुढ़ा का जन्मदिन है और इस उपलक्ष्य में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) राजस्थान में उदयपुरवाटी आ रहे हैं।
सीएम शिंदे 9 सितंबर को विधायक राजेंद्र गुढ़ा के बेटे शिवम के जन्मदिन के अवसर पर शिरकत करने के लिए उदयपुरवाटी के गुढ़ा गांव उनके लिबर्टी फार्म हाऊस पहुंचेंगे।
संबंधित खबरें
ऐसे में ये कयास प्रबल होते जा रहे हैं कि राजेंद्र गुढ़ा अब शिवसेना में शामिल होने जा रहे हैं।

ऐसा रहेगा सीएम शिंदे का उदयपुरवाटी का कार्यक्रम
- सुबह 8 बजे मुंबई एयरपोर्ट से जयपुर के लिए रवाना होंगे।
- सुबह 10 बजे जयपुर पहुंचकर हेलिकॉप्टर से झुंझुनूं के उदपुरवाटी के गुढ़ा गांव में लिबर्टी फार्म हाऊस के लिए रवाना होंगे।
- सुबह 10ः30 बजे उदपुरवाटी के गुढ़ा गांव में लिबर्टी फार्म हाऊस हेलीपेड पर उतरेंगे। सीएम यहां हेल्थ कैंप में शामिल होंगे।
- दोपहर 12ः30 बजे गुढ़ा गांव में लिबर्टी फार्म हाऊस से हेलिकॉप्टर से जयपुर के लिए उड़ान भरेंगे।
- दोपहर 01 बजे जयपुर एयर पोर्ट पहुंचे के बाद नई दिल्ली के लिए सरकारी चार्टन प्लेन से रवाना हो जाएंगे।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल