जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सूचना तकनीक से जुड़े विशेषज्ञो का आह्वान किया है कि वे राजस्थान को अपना कर्म क्षेत्र बनाएं। राज्य सरकार पूरी मदद करेगी। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में राजस्थान में आकर अपने कार्यों को विस्तार दें। अपनी जन्मभूमि से जुड़े।

संबंधित खबरें
वासुदेव देवनानी रविवार को यहां राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आईटी वॉइस एक्सपो में आईटी एक्सपर्टस को सम्मानित करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान के प्रवासी लोगों को एक जगह लाने का प्रयास अनुकरणीय पहल है। प्रवासी राजस्थानी के दिल में राजस्थान बसता है। उन्होंने कहा भारत आईटी में निरंतर प्रगति कर रहा है।

संबंधित खबरें
भारत जल्दी ही तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। विकसित राष्ट्र की संकल्पना में हम सभी को भागीदार बनना है। दृढ़ नीति और इच्छा से सब कुछ संभव है। हम मेहनत करके सब कुछ बदल सकते हैं। भारत को आगे बढ़ा सकते हैं।
वासुदेव देवनानी ने साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए शोध किए जाने की आवश्यकता जताई है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में आईटी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार से जो भी मदद आपको चाहिए वह पूरी मिलेगी।
कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों के आईटी एक्सपर्ट मौजूद थे। समारोह को राजीव कपूर, डीपी शर्मा और सूचना प्रौद्योगिकी के आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने भी संबोधित किया।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
राजनीति
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
राजनीति
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राजनीति