जयपुर | राजस्थान के जयपुर जिले के बधाल निवासी शहीद नायब सूबेदार भंवर सिंह शेखावत की कहानी अटूट प्रेम और प्रतीक्षा की एक मिसाल है। भारतीय सेना की 20 लांसर यूनिट में तैनात भंवर सिंह 2 सितंबर 1965 को भारत-पाक युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे।
61 साल का इंतज़ार: शहीद पति की राह देख रही वीरांगना: आज भी विवाहिता बनकर जी रही हैं शहीद की पत्नी दरयाव कंवर
जयपुर की दरयाव कंवर 61 साल से शहीद पति भंवर सिंह का इंतज़ार कर रही हैं। 1965 के युद्ध के बाद देह न मिलने पर भी वे आज भी सुहागन की तरह रहती हैं।
HIGHLIGHTS
- 1965 भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए थे भंवर सिंह शेखावत 61 वर्षों से पत्नी कर रही है लौटने का इंतज़ार आज भी सुहागन की तरह श्रृंगार करती हैं दरयाव कंवर 20 लांसर यूनिट में तैनात थे शहीद भंवर सिंह
संबंधित खबरें

पाकिस्तानी सेना की टोह लेने के दौरान हुए हमले में उनकी शहादत हुई, लेकिन उनकी पार्थिव देह कभी घर नहीं लौटी। पिछले 61 वर्षों से उनकी पत्नी, वीरांगना दरयाव कंवर, आज भी अपने पति के लौटने की आस लगाए बैठी हैं। परिजनों के अनुसार, दरयाव कंवर आज भी एक विवाहिता की तरह हैं और विधवा का जीवन नहीं जीतीं।
उनके मन में यह अटूट विश्वास है कि उनके पति एक दिन जीवित लौटेंगे। समाज के लिए यह केवल एक शहादत हो सकती है, लेकिन दरयाव कंवर के लिए यह जीवन भर की प्रतीक्षा और समर्पण है। उनकी यह उम्मीद ही आज उनके जीवन का सबसे बड़ा संबल बनी हुई है।

ताज़ा खबरें
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल
ईरान-इजरायल तनाव: सर्वदलीय बैठक में सरकार का भरोसा, 'भारत में ऊर्जा संकट नहीं, LPG उत्पादन 60% बढ़ा'
राजनीति
गोरखपुर में गरजे सीएम योगी: बुलेट ट्रेन की रफ्तार के आगे नहीं टिक पाएगी पंचर साइकिल
Blog
क्या भारतीय इतिहास से जानबूझकर मिटाया गया सम्राट विक्रमादित्य का अस्तित्व? जानिए विक्रम संवत् की अनसुनी गाथा
क्राइम
thinQ360