जयपुर | बीकानेर के श्रीडंगरगढ़ में नाबालिग छात्रा के दूसरे धर्म की महिला टीचर के साथ फरार होने का मामला बेहद गरमा गया है। जिसके चलते कस्बे तनाव जैसा माहौल पैदा हो गया है।
जयपुर में भी धर्म परिवर्तन का मामला: किडनैपिंग के बाद घर लौटी नाबालिग कर रही अजीब हरकत, परिवार हैरान
जयपुर से किडनैप कर एक नाबालिग लड़की का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करने की बात सामने आई है। इस मामले को लेकर मानसरोवर थाने में पीड़ित बालिका के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। अब पुलिस ने एफआईआज दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
HIGHLIGHTS
- जयपुर से किडनैप कर एक नाबालिग लड़की का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करने की बात सामने आई है। इस मामले को लेकर मानसरोवर थाने में पीड़ित बालिका के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। अब पुलिस ने एफआईआज दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
कुछ इसी तरह का एक और मामला राजधानी जयपुर में भी सामने आया है।
जयपुर से किडनैप कर एक नाबालिग लड़की का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करने की बात सामने आई है।
इस मामले को लेकर मानसरोवर थाने में पीड़ित बालिका के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। अब पुलिस ने एफआईआज दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यहां भी बीकानेर की तरह ही लड़की नाबालिग है। लड़की के परिवार का कहना है कि जब लड़की घर वापस लौटी तो अजीबोगरीब पागलों जैसी हरकत करने लगी।
संबंधित खबरें
अपना बदला हुआ नाम बताकर खुद को मुस्लिम बताने लगी है।
क्या कहना है पुलिस का ?
इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि जयपुर में मानसरोवर निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी 15 साल की नाबालिग बेटी को कोई किडनैप कर ले गया और धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश की है।
पिता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया कि 18 जून को नाबालिग बेटी सवाईमाधोपुर अपने मौसी के यहां गई थी।
उसके बाद मौसी की बेटी के साथ वह भी जयपुर आ गई। यहां से दोनों अपनी सहेली के बर्थ-डे में जाने की कहकर घर से निकली थी, लेकिन उनकी बेटी घर नहीं आई।
रिपोर्ट में कहा गया कि बेटी को तलाशने के दौरान पता चला कि उसको चौथ का बरवाड़ा का रहने वाला एक लड़का सोहेल खान बहला-फुसलाकर किडनैप कर ले गया है।
हालांकि उनकी बेटी 24 जून को घर वापस लौट आई, लेकिन वह अब पहले जैसी नहीं रही।
घर आने के बाद पागलों जैसी हरकत करने लगी। खुद का नाम इस्मायरा खान बताने लगी। वह खुद को हिंदू मानने से इनकार करते हुए मुस्लिम बताने लगी है।
परिवार का आरोप है कि सोहेल खान उनकी नाबालिग बेटी का धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में पूरा परिवार दहशत में आ गया है।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया