जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग(RPSC) द्वारा सहायक आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (कॉलेज शिक्षा विभाग ) प्रतियोगी परीक्षा 2023 के 7 विषयों की मॉडल उत्तरकुंजिया(Model Answer Key) आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। यदि किसी अभ्यर्थी(candidate) को इन मॉडल उत्तर कुंजियों पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 18 से 20 मई 2024 को रात्रि 12ः00 बजे तक अपनी आपत्ति(Objection) ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है।
आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि उक्त परीक्षा के अन्तर्गत लाइब्रेरी साइंस(Library Science), लॉ(Law), जियोलॉजी(Geology), पंजाबी, म्यूजिक तबला, मिलिट्री साइंस(military science) एवं सिंधी विषय की परीक्षा का आयोजन 31 मार्च 2024 को निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया गया था। इन विषयों की परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों(candidates) को उत्तर कुंजियों(Answer keys) पर आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर आयोग द्वारा दिया गया है।

thinQ360