जयपुर । राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन की प्रबंध निदेशक श्रीमती नेहा गिरि ने सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज, जयपुर के औषधि भण्डार गृह का बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान औषधि गृह के सुचारू संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
चिकित्सा: नेहा गिरि ने सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज जयपुर के औषधि भण्डार गृह का बुधवार को निरीक्षण किया
सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज का औषधि भण्डार गृह राज्य का सबसे बड़ा औषधि भण्डार गृह है। निरीक्षण के दौरान औषधि भण्डार गृह के प्रभारी डॉ. वीपी मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे
HIGHLIGHTS
- सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज का औषधि भण्डार गृह राज्य का सबसे बड़ा औषधि भण्डार गृह है। निरीक्षण के दौरान औषधि भण्डार गृह के प्रभारी डॉ. वीपी मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे
संबंधित खबरें
प्रबंध निदेशक ने निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के तहत भण्डार गृह में दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी योजना के तहत आपूर्ति की जाने वाली दवाओं की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित हो। उन्होंने औषधि भण्डार गृह से संबंधित चिकित्सा संस्थानों को दवाओं की त्वरित आपूर्ति भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
श्रीमती गिरि ने निर्देश दिए कि औषधि भण्डार गृह में दवाओं का भण्डार व्यवस्थित ढंग से हो। स्टॉक रजिस्टर नियमित रूप से अपडेट हो और दवाओं के वितरण में यह ध्यान रखा जाए कि किसी दवा के अवधिपार होने की स्थिति नहीं बने।
औषधि भण्डार के निर्माणाधीन नए भवन की प्रगति की समीक्षा की और अधिशाषी अभियंता को 28 फरवरी तक भवन निर्माण का कार्य पूर्ण कर औषधि भण्डार गृह को सौंपने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान औषधि भण्डार गृह में पदस्थापित कार्मिकों की उपस्थिति शत-प्रतिशत पाई गई। साथ ही, औषधि भण्डार गृह में समस्त व्यवस्थाएं सुचारू पाई गईं। उल्लेखनीय है कि सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज का औषधि भण्डार गृह राज्य का सबसे बड़ा औषधि भण्डार गृह है। निरीक्षण के दौरान औषधि भण्डार गृह के प्रभारी डॉ. वीपी मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया