जयपुर | Petrol Pump Strike: प्रदेशवासियों के लिए राहतभरी खबर आई है। पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए पिछले दो-तीन दिन से परेशान हो रहे लोगों को अब और परेशान नहीं होना पड़ेगा।
जनता को राहत: 10 दिन के लिए पेट्रोल पंप की हड़ताल स्थगित, एसोसिएशन की मांगों पर सरकार ने बनाई कमेटी
राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर वेट कम करने की मांग को लेकर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने हड़ताल की घोषणा की थी। पेट्रोल पंप ऑपरेटर्स ने सरकार से वार्ता के बाद अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है।
HIGHLIGHTS
- राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर वेट कम करने की मांग को लेकर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने हड़ताल की घोषणा की थी। पेट्रोल पंप ऑपरेटर्स ने सरकार से वार्ता के बाद अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है।
संबंधित खबरें
पेट्रोल पंप ऑपरेटर्स ने सरकार से वार्ता के बाद अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है।
शुक्रवार को सरकार के साथ हुई बातचीत में पेट्रोल पंप एसोसिएशन की मांगों को लेकर राज्य सरकार की ओर से 10 दिन का समय मांगा गया है।
सरकार द्वारा इन सभी मांगों के लिए कमेटी बनाई गई है।
बता दें कि राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर वेट कम करने की मांग को लेकर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने बुधवार से सांकेतिक हड़ताल की घोषणा की थी। जिसमें कहा गया था कि अगर मांगें नहीं मानी गई तो शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी जाएगी।
संबंधित खबरें
इसके बाद सरकार की ओर से कोई आश्वसन नहीं मिलने के बाद एसोसिएशन ने शुक्रवार सुबह 6 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया था। जिसके चलते प्रदेश के 47 जिलों में पेट्रोल पंप बंद हो गए थे।
पेट्रोल पंप की दो दिन की सांकेतिक हड़ताल ने ही प्रदेशवासियों को परेशानी में डाल दिया था। ऐसे में अब लोगों को राहत जरूर मिलेगी।
घबराई सरकार, वार्ता कर बनाई कमेटी
पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अनिश्चितकालिन हड़ताल के ऐलान से घबराई सरकार के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के साथ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने वार्ता की जिसमें
दोनों के बीच वार्ता के बाद सहमति बनी और समाधान का रास्ता निकला गया।
इसके तहत पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन से बातचीत के बाद सरकार के स्तर पर एक एम्पावर्ड कमेटी का गठन किया गया है जिसमें पेट्रोल पंप एसोसिएशन के भी 3 सदस्य शामिल होंगे।
यह कमेटी वैट को लेकर अगले 10 दिन में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।
ताज़ा खबरें
पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला: एक्साइज ड्यूटी में ₹10 की कटौती, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर
जालोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ के अफीम दूध के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, टायर पंक्चर कर फिल्मी स्टाइल में पकड़ा
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK