बीकानेर | मध्य प्रदेश में पेशाब कांड के बाद अब राजस्थान से भी बेहद ही शर्मनाक खबर सामने आई है।
बर्बरता की हदें पार: बीकानेर में बदमाशों ने युवक के गुप्तांग में डाली प्लास्टिक की केन, ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर्स हैरान
एमपी में हुई पेशाब कांड की घिनौनी हरकत के बाद राजस्थान के बीकानेर जिले में एक युवक के साथ दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। यहां बदमाशों ने कहासुनी के बाद एक युवक के गुप्तांग में प्लास्टिक की केन डाल दी।
HIGHLIGHTS
- एमपी में हुई पेशाब कांड की घिनौनी हरकत के बाद राजस्थान के बीकानेर जिले में एक युवक के साथ दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। यहां बदमाशों ने कहासुनी के बाद एक युवक के गुप्तांग में प्लास्टिक की केन डाल दी।
संबंधित खबरें
एमपी में हुई पेशाब कांड की घिनौनी हरकत के बाद राजस्थान के बीकानेर जिले में एक युवक के साथ दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को हैरान कर दिया है।
यहां बदमाशों ने कहासुनी के बाद एक युवक के गुप्तांग में प्लास्टिक की केन डाल दी।
पुलिस के अनुसार, ये वारदात बीकानेर जिले के खतुरिया कॉलोनी की 80 फीट की है, जो दो दिन पुरानी बताई गई है।
इस खौफनाक वारदात का शिकार हुआ युवक ने संकोच के कारण इसके बारे में किसी को नहीं बताया और परेशान होता रहा।
संबंधित खबरें
पीड़ित युवक यूपी का रहने वाला बताया गया है और अभी बीकानेर में मजदूरी करता है।
शौच के लिए गया था युवक, बदमाशों से हुई कहासुनी
युवक के साथ हुई बर्बरता के बाद परिजनों ने बताया कि, दो दिन पहले युवक शौच के लिए गया था।
इस दौरान भंवर जी की टाल थानाक्षेत्रान्तर्गत 80 फीट रोड पर कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई।
उसके बाद उन बदमाश युवकों ने उसके गुप्तांग (गुदा) में प्लास्टिक की केन घुसा दी।
युवक ने संकौचवश ये बात किसी से नहीं बताई, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उसे रविवार को पीबीएम अस्पताल में एडमिट करवाया।
जांच के बाद डॉक्टर्स भी उसे देखकर हैरान रह गए। उन्होंने ऑपरेशन कर युवक के गुदा से केन को बाहर निकाल।
अब पीड़ित युवक की हालत ठीक है और उसका इलाज जारी है।
डॉक्टर्स बोले- जा सकती थी युवक की जान
युवक का इलाज कर रहे पीबीएम अस्पताल के डॉक्टर्स का कहना है कि युवक का सही समय पर ऑपरेशन नहीं किया जाता तो उसकी जान सकती थी।
डॉक्टर्स ने कहा कि पहले बिना ऑपरेशन के युवक की गुप्तांग से केन निकालने के प्रयास किए गए, लेकिन केन गुप्तांग द्वार के भीतर होने के कारण उसका ऑपरेशन करना पड़ा।
समय रहते युवक का इलाज हो गया, ऐसे में अब घबराने की कोई बात नहीं है।
पुलिस ने क्या कहा ?
ये घटना सामने आने के बाद व्यास कॉलोनी थाने के एसएचओ महावीर प्रसाद बिश्नोई टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस का कहना है कि युवक के बयान दर्ज होने के बाद ही पूरी स्थिति साफ पाएगी। युवक के परिजनों ने शौच जाने के दौरान कहासुनी की बात कही है।
गौरतलब है कि देश में इस तरह के अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे पहले एमपी में पेशाब कांड सामने आया, उसके बाद युवक से तलवे चटवाते हुए वीडियो वायरल हुआ अब राजस्थान से ये घिनौना मामला सामने आया है।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया