thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
मनचाही

बर्थडे पर पीएम मोदी की मेट्रो यात्रा: लोगों के साथ खिंचवाई सेल्फी, गपशप भी की

desk desk

पीएम मेट्रो में सफर करने निकल पड़े। ऐसे में मेट्रो के अंदर सफर कर रहे यात्रियों का तो ठिकाना ही नहीं रहा। अपने बीच दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता और अपने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देखकर लोग हैरान रह गए। 

HIGHLIGHTS

  • पीएम मेट्रो में सफर करने निकल पड़े। ऐसे में मेट्रो के अंदर सफर कर रहे यात्रियों का तो ठिकाना ही नहीं रहा। अपने बीच दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता और अपने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देखकर लोग हैरान रह गए। 
pm narendra modi metro journey on his 73 birthday

नई दिल्ली | PM Narendra Modi Birthday: दुनिया में भारत का लौहा मनवाने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 73 साल के हो गए हैं। 

जहां देश-दुनिया के लोग पीएम मोदी को उनके जन्म दिवस पर बधाईयां देने में लगे हुए हैं। वहीं पीएम मोदी तो कुछ और ही काम में बिजी दिखे। 

रविवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर पीएम मोदी दिल्ली में मेट्रो की सवारी करते नजर आए।

पीएम मोदी ने आज सुबह द्वारका सेक्टर 21 से नए मेट्रो स्टेशन ’यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25’ तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का उद्घाटन किया। यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 अंडर ग्राउंड स्टेशन है, जो सीधे शहर की जरूरी जगहों जैसे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जुड़ा होगा।

इसके बाद पीएम मेट्रो में सफर करने निकल पड़े। ऐसे में मेट्रो के अंदर सफर कर रहे यात्रियों का तो ठिकाना ही नहीं रहा। अपने बीच दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता और अपने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देखकर लोग हैरान रह गए। 

लोगों ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाईयां दी और उनके साथ सेल्फी भी ली। इस दौरान महिला यात्रियों ने तालियां बजाकर और ‘हैप्पी बर्थडे मोदी जी’ गाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। 

बच्चों से हाथ मिलाया और उन्हें चॉकलेट दी। कई महिलाओं ने तो पीएम मोदी को सॉन्ग भी सुनाए। 

इंटरनेशनल कन्वेंशन और एक्सपो सेंटर यशोभूमि का इनॉगरेशन 

इसके बाद पीएम मोदी ने इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन और एक्सपो सेंटर यशोभूमि (IICC) के पहले पार्ट का इनॉगरेशन किया। 

दिल्ली के द्वारका में बना यह दुनिया का सबसे बड़ा MICE (मीटिंग्स, इंसेंटिव, कॉन्फ्रेंस और एग्जीबिशन) सेंटर है।

टैग: Narendra Modi India
शेयर करें:

ताज़ा खबरें