जयपुर | राजस्थान भाजपा में टिकटों को लेकर चल रहे घमासान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिर से एंट्री होने जा रही है।
पीएम मोदी की फिर राजस्थान दस्तक: टिकटों के घमासान के बीच अब यहां हो सकती हैं जनसभाएं
अशोक गहलोत के कांग्रेस सरकार फिर से रिपीट होने के दावों को फेल करने का जज्बा लेकर पीएम मोदी आगामी दिनों में राजस्थान में ताबड़तोड़ रैलियां करने जा रहे हैं।
HIGHLIGHTS
- अशोक गहलोत के कांग्रेस सरकार फिर से रिपीट होने के दावों को फेल करने का जज्बा लेकर पीएम मोदी आगामी दिनों में राजस्थान में ताबड़तोड़ रैलियां करने जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
अशोक गहलोत के कांग्रेस सरकार फिर से रिपीट होने के दावों को फेल करने का जज्बा लेकर पीएम मोदी आगामी दिनों में राजस्थान में ताबड़तोड़ रैलियां करने जा रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पीएम मोदी प्रदेश की चारों दिशाओं में जनसभाएं करते हुए सियासी माहौल तैयार करेंगे।
करीब 10 स्थानों पर सभाएं
राजस्थान भाजपा की रणनीति प्रधानमंत्री की सभाएं उन स्थानों पर कराने की है जहां पार्टी अपनी स्थिति कमज़ोर मानकर चल रही है।
खबरों की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी दिनों में 10 स्थानों पर जनसभाएं कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
इनमें राजस्थान के चूरू, झुंझुनूं, कोटा, श्रीगंगानगर सहित कई और जिले शामिल हैं।
इससे पहले पीएम मोदी पिछले दिनों ही राजधानी जयपुर का दौरा भी कर चुके हैं।
बता दें कि राजस्थान में भाजपा ने अपने 41 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 7 सांसदों को विधानसभा उम्मीदवार बनाया गया है। ऐसे जिन नेताओं का टिकट कट गया है उनमें बगावती सुर उठ रहे हैं।
संभावित दौरों की लिस्ट मंजूरी के लिए भेजी गई
जानकारी में सामने आया है कि प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की शुक्रवार को हुई बैठक में पीएम मोदी के दौरों को लेकर चर्चा हुई। जिसके बाद इन संभावित स्थानों को केंद्रीय नेतृत्व की मंज़ूरी के लिए भेजा गया है।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया