thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

BJP का सचिवालय घेराव: पुलिस का बल प्रयोग, कई नेता और कार्यकर्ता घायल, वसुंधरा राजे को छोड़कर सभी भाजपा नेता दिए दिखाई

desk desk

पुलिस के इस बर्ताव से भाजपा नेताओं में गुस्सा दिखाई दे रहा है। उनका कहना है कि हम सचिवालय जाकर ज्ञापन देना चाह रहे थे लेकिन पुलिस ने लगातार लाठीचार्ज और वॉटर कैनन किया जिसमें हमारे कई नेताओं को चोट लगी है।

HIGHLIGHTS

  • पुलिस के इस बर्ताव से भाजपा नेताओं में गुस्सा दिखाई दे रहा है। उनका कहना है कि हम सचिवालय जाकर ज्ञापन देना चाह रहे थे लेकिन पुलिस ने लगातार लाठीचार्ज और वॉटर कैनन किया जिसमें हमारे कई नेताओं को चोट लगी है।
police use water cannon many leaders and workers injured in bjp nahi sahega rajasthan
BJP Protest - Nahi Sahega Rajasthan

जयपुर | Nahi Sahega Rajasthan Abhiyan: प्रदेश की राजधानी जयपुर में भाजपा की ओर से मंगलवार को ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान के तहत सचिवालय घेराव को लेकर पुलिस और नेताओं समेत कार्यकर्ताओं में घमासान हो गया। 

जिसमें कई कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबरें सामने आई हैं। 

घायलों का इलाज जयपुर के एसएमएस अस्पताल में किया जा रहा है। 

राजेन्द्र राठौड़ ने जानकारी दी कि पुलिस के बल प्रयोग से सतीश पूनिया, सीपी जोशी को चोट भी आई है।

जानकारी के अनुसार, इस दौरान कई बीजेपी नेताओं ने गिरफ्तारियां भी दी। 

भाजपाईयों के ऐसे रैले ने जयपुर को चारों ओर से जाम कर दिया।

स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस की ओर से बस में बैठाकर नेताओं और कार्यकर्ताओं को वहां से हटाया गया।

सचिवालय का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे भाजपा के नेताओं, लोगों और समर्थकों को जब पुलिस ने रोकना चाहा तो वे नहीं रूके।

इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कतरे हुए वाटर केनन का स्तेमाल किया। 

पुलिस के इस बर्ताव से भाजपा नेताओं में गुस्सा दिखाई दे रहा है। उनका कहना है कि हम सचिवालय जाकर ज्ञापन देना चाह रहे थे लेकिन पुलिस ने लगातार लाठीचार्ज और वॉटर कैनन किया जिसमें हमारे कई नेताओं को चोट लगी है।

वहीं दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोके जाने पर बैरिकेडिंग तोड़ लगातार आगे बढ़ने की कोशिश की। 

वसुंधरा राजे को छोड़कर सभी भाजपा नेता दिए दिखाई

कांग्रेस की गहलोत सरकार के खिलाफ हुए भाजपा के इस महा घेराव में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के अलावा भाजपा के सभी बड़े नेता दिखाई दिए।

इस महाघेराव को लेकर भाजपा नेताओं की ओर से दावा किया गया है कि ये अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ जयपुर में अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन है।

भाजपा का दावा है कि इस प्रदर्शन में 1 लाख से भी ज्यादा लोगों ने भाग लिया और गहलोत सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदेशभर से भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जयपुर जुटी है। 

क्या कहा राजेन्द्र राठौड़ ने

सचिवालय घेराव को लेकर नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि हम ज्ञापन देने आए थे, लेकिन सरकार लाठी से बात कर रही है।

’नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान का यह आगाज है और सरकार को उखाड़ फेंकने के बाद ही यह अभियान खत्म होगा। 

शेयर करें:

ताज़ा खबरें