वे मूल रुप से बिहार में पटना की रहने वाली है। इसके पहले भी केंद्र सरकार में अपनी सेवाएं दे चुकी है।
वे वर्ष 2005 में पुलिस पदक और इसके बाद अति उत्कृष्ट पुलिस पदक से सम्मानित हो चुकी हैं।
आईपीएस नीना सिंह यूएसए में हावर्ड यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एमपीए की डिग्री ले चुकी हैं।
पीएनबी घोटाले और नीरव मोदी सहित महत्वपूर्ण मामलों की जांच का हिस्सा रही
आईपीएस नीना सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में संयुक्त निदेशक के रूप में काम किया है।
अपने कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार विरोधी, आर्थिक अपराधों, बैंक धोखाधड़ी और खेल अखंडता से संबंधित कई हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच का हिस्सा रही।
इसके अलावा वह पीएनबी घोटाले और नीरव मोदी सहित महत्वपूर्ण मामलों की जांच का भी हिस्सा रही थीं।
एक रिपोर्ट के अनुसार, वह राजस्थान राज्य महिला आयोग की सदस्य-सचिव भी थीं और महिलाओं के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए काम करती थीं।
वह राजस्थान की पुलिस सुधार पहल में सक्रिय रूप से शामिल रही हैं।
उन्होंने अर्थशास्त्र में नोबल पुरस्कार विजेताओं, अभिजीत बनर्जी और एस्थर डुफ्लो के साथ शोध पत्रों का सह-लेखन भी किया है।
आपको बता दें कि आईपीएस नीना सिंह के पति रोहित कुमार सिंह भी राजस्थान कैडर के आईएएस हैं।
वे कोरोना महामारी के दौरान राजस्थान में प्रमुख शासन सचिव (स्वास्थ्य) थे।