जालोर | राजस्थान के जालोर जिले में भीनमाल पुलिस थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल लाभूराम देवासी ने एक बार फिर अपनी शारीरिक क्षमता और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है। उन्होंने अपनी टीम के साथ 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन दौड़ सफलतापूर्वक पूरी कर सुंधामाता के दर्शन किए। यह विशेष दौड़ भीनमाल थाने से शुरू होकर सुंधामाता चौकी के रास्ते होते हुए माता जी के दरबार तक संपन्न हुई।
फिटनेस और अनुशासन का संदेश
इस हाफ मैराथन दौड़ में टीम प्रभारी के रूप में हेड कॉन्स्टेबल लाभूराम देवासी के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। टीम में हेड कॉन्स्टेबल भरत कुमार, रतनाराम, कृष्ण कुमार, भैराराम, राकेश कुमार और दिनेश कुमार ने पूरी ऊर्जा और अनुशासन के साथ दौड़ पूरी की। सुंधा पर्वत की चुनौतीपूर्ण चढ़ाई के बावजूद सभी जवानों ने माता जी के दरबार में पहुंचकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।