कोटा। जेईई मेन्स 2023 के परिणामों में कोटा के प्रसिद्ध एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड के स्टूडेंट्स ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है।
देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन 2023 कर रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी किए परिणामों में एलन के 6 क्लासरूम स्टूडेंट ने ओवरआल 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किया है।
- संस्थान - एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट
- जेईई-मेन स्कोर - 100 पर्सेन्टाइल
- पिताः डॉ. शुद्धासत्वा दास (कार्डियोलॉजिस्ट)
- मांः कस्तूरी दास
- जन्मतिथिः 26 नवंबर 2004
कोलकाता निवासी सोहम दास ने जेईई मेन जनवरी सेशन के रिजल्ट में 100 परसेन्टाइल स्कोर किए है। सोहम एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से पिछले करीब एक साल से जुड़ा हुआ है।
