जयपुर | Priyanka Gandhi Rajasthan Visit: राजस्थान में पहले राहुल गांधी फिर मल्लिकार्जुन खरगे और अब प्रियंका गांधी।
प्रियंका गांधी की चुनावी हुंकार: 10 सितंबर को निवाई में विशाल जनसभा, देंगी प्रदेशवासियों को ये बड़ी सौगात
वोटरों को साधने की कोशिश और कांग्रेस सरकार रिपीट करने के प्रयासों के तहत अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) राजस्थान का में चुनावी शंखनाद करने जा रही है।
HIGHLIGHTS
- वोटरों को साधने की कोशिश और कांग्रेस सरकार रिपीट करने के प्रयासों के तहत अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) राजस्थान का में चुनावी शंखनाद करने जा रही है।
संबंधित खबरें
विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Election 2023) से पहले कांग्रेस राजस्थान का सियासी इतिहास बदलने के लिए पूरजोर कोशिश में लगी हुई है।
वोटरों को साधने की कोशिश और कांग्रेस सरकार रिपीट करने के प्रयासों के तहत अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) राजस्थान का में चुनावी शंखनाद करने जा रही है।
प्रियंका गांधी प्रदेश के टोंक जिले में जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में महौल बनाने की तैयारी में जुटी हुई हैं।
बता दें कि 6 सितंबर को भीलवाड़ा के गुलाबपुरा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी आए थे। उन्होंने यहां कामधेनु बीमा योजना लॉन्च की थी।
संबंधित खबरें
इंदिरा रसोई ग्रामीण की लॉन्चिंग
जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी का टोंक दौरा 10 सितंबर को प्रस्तावित है। इस दौरान प्रियंका जिले के निवाई में जनसभा को संबोधित करेंगी और स्मार्टफोन योजना के तहत महिलाओं को फोन वितरित करने के साथ-साथ गांव झिलाय में इंदिरा रसोई का शुभारंभ भी करेंगी।
नेताओं को सौंप जिम्मेदारी
प्रियंका की जनसभा को देखते हुए पार्टी ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सभा में भीड़ जुटाने और व्यवस्था का ध्यान रखने की जिम्मेदारी सौंपी है।
खासतौर से टोंक, जयपुर और दौसा जिले के नेताओं को अधिक से अधिक संख्या में जनसमूह लाने का काम सौंपा गया है।
दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर
प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस तैयारियों में जुटी हुई है।
जहां कांग्रेस नेता सभा के लिए जन जुटाने में लगे हुए हैं वहीं प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियों में लगा हुआ है।
जिला प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्द ने भी गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही विधायक, जिला कलेक्टर ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल