thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

गुलाबी नगरी में मोहब्बत की दुकान: राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बताया- बब्बर शेर, कहा- मैंने आपको दो हथियार दिए, अब आप... 

desk desk

राहुल गांधी ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अपनी मोहब्बत की दुकान खोली और कार्यकर्ताओं और नेताओं को नया मंत्र दिया। राहुल ने कहा कि ये कार्यकर्ताओं का सम्मेलन है, यहां दूर-दूर से लोग आए हैं। मैंने पहली बार देखा है, यहां हजारों बब्बर शेर एक साथ शांत बैठे हुए हैं।

HIGHLIGHTS

  • राहुल गांधी ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अपनी मोहब्बत की दुकान खोली और कार्यकर्ताओं और नेताओं को नया मंत्र दिया। राहुल ने कहा कि ये कार्यकर्ताओं का सम्मेलन है, यहां दूर-दूर से लोग आए हैं। मैंने पहली बार देखा है, यहां हजारों बब्बर शेर एक साथ शांत बैठे हुए हैं।
rahul gandhi told congress workers   babbar sher said   i gave you two weapons now you...
Rahul Gandhi

जयपुर | Rahul Gandhi Jaipur Visit: शनिवार को राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदेश की राजधानी जयपुर में कांग्रेस के नए मुख्यालय भवन का शिलान्यास किया। 

इस दौरान राहुल गांधी ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अपनी मोहब्बत की दुकान खोली और कार्यकर्ताओं और नेताओं को नया मंत्र दिया। 

राहुल ने कहा कि ये कार्यकर्ताओं का सम्मेलन है, यहां दूर-दूर से लोग आए हैं। मैंने पहली बार देखा है, यहां हजारों बब्बर शेर एक साथ शांत बैठे हुए हैं।

ये नफरत का बाजार नहीं है, मोहब्बत की दुकान है। 

राहुल गांधी कहा कि हमें जंगल में बहुत मेहनत के बाद शेर दिखता है, लेकिन यहां कांग्रेस के हजारों बब्बर शेर एक साथ बैठे हुए हैं। 

राहुल ने राजस्थान में विधानसभा चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। 

राहुल ने कहा कि मैंने आज आपको दो हथियार दिए हैं जब भी भाजपा वाले आपके सामने आए तो उनसे पूछना कि आपके प्रधानमंत्री अडाणी से क्यों डरते हैं ?

चुनाव में जब बीजेपी वाले वोट मांगने आएं तो उनसे यह जरूर पूछना कि जातिगत जनगणना क्यों नहीं करवा रहे हो?

बता दें कि राहुल गांधी की सभा में कांग्रेस के 52 हजार से ज्यादा बूथ अध्यक्षों, 2200 मंडल अध्यक्षों, 400 ब्लॉक अध्यक्षों, 40 जिलाध्यक्षों समेत करीब 60 हजार पार्टी पदाधिकारियों को इस सभा में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। 

सभा में शामिल होने के लिए जयपुर के आसपास के जिलों से भी कार्यकर्ताओं आए हैं।

शेयर करें:

ताज़ा खबरें