उदयपुर | कर्नाटक चुनाव प्रचार का संग्राम खत्म और राजस्थान विधानसभा चुनाव का रण शुरू।
मोदी से पहले राहुल की दस्तक: पीएम मोदी कल तो राहुल गांधी आज आ रहे हैं राजस्थान, अचानक बनाई रणनीति
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद 10 मई यानि कल राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं, लेकिन उससे पहले कांग्रेस ने बाजी मार ली है और अचानक से मोदी से पहले राहुल गांधी ने अपना कार्यक्रम सेट कर लिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी उदयपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा माउन्ट आबू पहुचेंगे।
HIGHLIGHTS
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद 10 मई यानि कल राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं, लेकिन उससे पहले कांग्रेस ने बाजी मार ली है और अचानक से मोदी से पहले राहुल गांधी ने अपना कार्यक्रम सेट कर लिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी उदयपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा माउन्ट आबू पहुचेंगे।
संबंधित खबरें
ऐसे में अब भाजपा-कांग्रेस से लेकर दूसरी पार्टियों ने भी राजस्थान का रूख शुरू कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद 10 मई यानि कल राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं, लेकिन उससे पहले कांग्रेस ने बाजी मार ली है और अचानक से मोदी से पहले राहुल गांधी ने अपना कार्यक्रम सेट कर लिया है।
राजस्थान में 10 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आबूरोड आगमन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था उससे पहले ही वहां अचानक से कांग्रेस की तैयारियां भी शुरू हो गई।
भाई! पीएम मोदी की राजस्थान एंट्री से पहले 9 मई यानि आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी माउंट आबू आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
राहुल गांधी के अचानक से बने दौरे को लेकर कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
आपको बता दें कि, इससे पहले पिछले दिनों ही प्रियंका गांधी भी राजस्थान पहुंची थी हालांकि उनका राजस्थान आना निजी कार्यक्रम था।
देश के जन-जन की सशक्त आवाज श्री @RahulGandhi का उदयपुर में सहृदय अभिवादन। ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद आज पहली बार राजस्थान पधारने पर आपका हार्दिक स्वागत।
राजस्थान में आपका आगमन सदैव ऊर्जामयी होता है।???????? pic.twitter.com/XaOnv8Iz4l
ऐसा रहेगा राहुल गांधी का कार्यक्रम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी उदयपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा माउन्ट आबू पहुचेंगे।
जहां पोलोग्राउंड में हेलीकॉप्टर की लैंडिग के बाद सड़क मार्ग से पहुंचकर कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। उसके बाद शाम करीब 5 बजे वापस उदयपुर के लिए रवाना हो जायेंगे।
बताया जा रहा है कि इस दौरान राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा कांग्रेस संगठन के राष्ट्रीय स्तर के नेता भी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचेंगे।
हो रहा है 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
दरअसल, माउंट आबू में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का समापन 10 मई को होगा।
इस शिविर में लीडरशिप डेवलपमेंट के बारे में नेताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी शिविर में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज माउंट आबू पधार रहे हैं।
ताज़ा खबरें
जालोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ के अफीम दूध के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, टायर पंक्चर कर फिल्मी स्टाइल में पकड़ा
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ