जयपुर | Independence Day 2023: 15 अस्त को पूरा देश आजादी का पर्व मनाने जा रहा है। इस राष्ट्रीय त्योहार पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राजस्थान की 2 वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक (President Police Medal) से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।
सीएम गहलोत ने दी बधाई: राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होंगी राजस्थान की ADGP स्मिता श्रीवास्तव और ADGP बिनीता ठाकुर
राष्ट्रीय त्योहार पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राजस्थान की 2 वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक (President Police Medal) से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।
HIGHLIGHTS
- राष्ट्रीय त्योहार पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राजस्थान की 2 वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक (President Police Medal) से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।
संबंधित खबरें
इसी के साथ 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को भी पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
राष्ट्रपति पदक से ये महिला अधिकारी होंगी सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने वाले राजस्थान पुलिस के दो पुलिस अधिकारियों में एक एडीजीपी पुलिस सिविल राइट्स स्मिता श्रीवास्तव (Smita Srivastva) और दूसरी अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस हाउसिंग बिनीता ठाकुर (Binita Thakur) हैं।
राजस्थान पुलिस अधिकारियों को मिल रहे इस सम्मान के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान पुलिस के मुखिया उमेश मिश्रा ने इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है।
संबंधित खबरें
My heartiest congratulations to ADGP Mrs. Smita Srivastva and ADGP Mrs. Binita Thakur on receiving the prestigious President's Police Medal for their distinguished services on the occasion of Independence Day.
Best wishes for your future endeavours. https://t.co/Dzyx1DxzYP
सीएम गहलोत ने किया ट्वीट
प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दोनों वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलने पर बधाई देते हुए ट्वीट किया कि- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक प्राप्त करने पर एडीजीपी स्मिता श्रीवास्तव और एडीजीपी बिनीता ठाकुर को मेरी हार्दिक बधाई।
वही दूसरी ओर, देश की राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कार्यक्रम होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिकॉर्ड लगातार 10वीं बार लाल किले से देश के नाम संबोधन देंगे।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल