जोधपुर | राजस्थान में 25 नवंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।
सीएम अशोक गहलोत ने भरा पर्चा: बहन का आशीर्वाद लेकर मिशन फतेह के लिए निकल पड़े राजस्थान सीएम
नामांकन भरने से पहले सीएम गहलोत लाल सागर स्थित आवास पर अपनी बहन के घर पहुंचे और उनसे तिलक लगवाकर विजयी होने का आर्शीवाद लिया। इसके बाद सीएम अपने मिशन के लिए जोधपुर जिला कार्यालय की और कूच कर गए और पर्चा भरा।
HIGHLIGHTS
- नामांकन भरने से पहले सीएम गहलोत लाल सागर स्थित आवास पर अपनी बहन के घर पहुंचे और उनसे तिलक लगवाकर विजयी होने का आर्शीवाद लिया। इसके बाद सीएम अपने मिशन के लिए जोधपुर जिला कार्यालय की और कूच कर गए और पर्चा भरा।
संबंधित खबरें
आज नामांकन का आखिरी दिन है। सभी प्रत्याशियों को 3 बजे से पहले नामांकन भरना है। ऐसे में मुख्यमंत्री गहलोत ने भी दोपहर करीब 12.15 बजे जोधपुर की सरदारपुरा सीट से नामांकन भर दिया है।
नामांकन भरने से पहले सीएम गहलोत लाल सागर स्थित आवास पर अपनी बहन के घर पहुंचे और उनसे तिलक लगवाकर विजयी होने का आर्शीवाद लिया। इसके बाद सीएम अपने मिशन के लिए जोधपुर जिला कार्यालय की और कूच कर गए और पर्चा भरा।

बता दें कि सीएम गहलोत अपनी बहन से राखी बंधवाने के लिए भी हर साल उनके घर सपरिवार पहुंचते हैं।
संबंधित खबरें
नामांकन प्रक्रिया के दौरान सीएम गहलोत के साथ उनकी पत्नी सुनीता गहलोत, बेटे वैभव गहलोत, पुत्रवधु हिमांशी गहलोत सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे। नामांकन के बाद CM गहलोत ने पावटा में अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया।

यहां से लगातार पांच बार यहां से विधायक चुने गए
बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरदारपुर से सातवीं बार नामांकन भरा है सबसे पहले उन्होंने 1977 में पहली बार सरदारपुर से चुनाव लड़ा था, लेकिन वे हार गए थे. इसके बाद 1980 में लोकसभा का चुनाव लड़ा।
1999 में दूसरी बार सीएम बनने के बाद सरदारपुरा से उपचुनाव के लिए नामांकन किया. इसके बाद से लगातार पांच बार यहां से विधायक चुने गए हैं।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया