जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए परेशानी बनते जा रहे रामप्रसाद आत्महत्या मामले में गुरूवार को नया मोड़ आया है।
न्याय दिलाने की जंग: महेश जोशी पर आरोप लगाकर आत्महत्या करने वाले रामप्रसाद को पायलट की श्रद्धांजलि, परिवार को समर्थन
सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल चुके राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट आज रामप्रसाद मीणा को श्रद्धांजलि देने पहुंच गए। पायलट ने रामप्रसाद मीणा के परिवार से मुलाकात की और न्याय के लिए परिवार की लड़ाई में उनका समर्थन करने का वादा किया।
HIGHLIGHTS
- सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल चुके राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट आज रामप्रसाद मीणा को श्रद्धांजलि देने पहुंच गए। पायलट ने रामप्रसाद मीणा के परिवार से मुलाकात की और न्याय के लिए परिवार की लड़ाई में उनका समर्थन करने का वादा किया।
संबंधित खबरें
सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल चुके राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट आज रामप्रसाद मीणा को श्रद्धांजलि देने पहुंच गए।
इस दौरान पायलट ने रामप्रसाद मीणा के परिवार से मुलाकात की और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना और समर्थन जताया। पायलट ने न्याय के लिए परिवार की लड़ाई में उनका समर्थन करने का वादा किया।
पिछले दिनों वीरांगनाओं के मुद्दे पर भी सचिन पायलट ने अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज उठाई थी और पुलिस द्वारा वीरांगनाओं के साथ किए गए कथित अनुचित व्यहार की कड़ी आलोचना की थी।
गौरतलब है कि, जयपुर की रहने वाले एक आम नागरिक रामप्रसाद मीणा ने 17 अप्रैल को कथित रूप से गहलोत सरकार में मंत्री महेश जोशी सहित आठ लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रामप्रसाद मीणा के आत्महत्या मामले में पीड़ित परिवार बीते चार दिनों से मृतक रामप्रसाद के शव के साथ धरने पर बैठे है।
संबंधित खबरें
जिसके बाद से मीणा की आत्महत्या का मामला काफी गरमाया हुआ है और राजनीतिक मुद्दा बन गया है। मीणा के घर पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा धरने पर बैठे हैं। कल वहां पर बीजेपी सांसद दिया कुमारी भी आई थीं। आज कांग्रेस के विधायक हरीश मीणा भी वहां गए थे।
रामप्रसाद चाय की दुकान चलाते थे और जयपुर में चांदी की टकसाल में रहते थे। मीणा ने सुसाइड करने से पहले एक वीडियो बनाकर उसमें कथित रूप से आत्महत्या करने के लिए मंत्री महेश जोशी समेत कई और लोगों पर लंबे समय तक परेशान करने का आरोप लगाया है।
गौरतलब है कि महेश जोशी प्रदेश की गहलोत सरकार में ऊर्जा और जन स्वास्थ्य इंजीनियरिंग मंत्री हैं।
ऐसे में मीणा की मौत से राज्य के लोगों में आक्रोश फैल गया है तो वहीं, विपक्षी दलों ने मामले की गहन जांच की मांग की है।
ऐसी स्थिति में अपनी पार्टी के खिलाफ हुई इस घटना के बावजूद सचिन पायलट का मीणा के घर जाना गहलोत गुट को कतई पसंद नहीं आ रहा है। जिसके चलते पार्टी में महौल और भी गरमा गया है।
भाजपा कर रही जोशी के इस्तीफे की मांग
जहां सचिन पायलट अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावती तेवर दिखते दिख रहे हैं वहीं दूसरी ओर, विपक्षी भाजपा ने महेश जोशी के इस्तीफे की मांग की है और कांग्रेस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है।
सरकार ने दिया दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन
बता दें कि, इस आत्महत्या मामले में राजस्थान पुलिस ने मंत्री जोशी और सात अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है और मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।
राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का वादा किया है, और जनता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। इस मामले में अभी तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस का कहना है कि इस मामले में सभी की गिरफ्तारी होगी लेकिन बड़ी बात ये हैं कि कैबिनेट मंत्री पर FIR दर्ज होने के बाद भी पुलिस अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल