जयपुर | Congress Guarantee Yatra: पिछले विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के खिलाफ मोर्चा खोलने और तीखी बयानबाजी को लेकर चर्चा में रहे सचिन पायलट अब उन्हीं की दी गई गारंटियों का प्रचार करते नजर आएंगे।
पार्टी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी: 7 गारंटियां दी सीएम अशोक गहलोत ने, प्रचार करेंगे सचिन पायलट
राजस्थान में कांग्रेस ने अपनी चौथी सूची जारी करने से पहले सचिन पायलट (Sachin Pilot) को ये जिम्मेदारी दी है। हालांकि, कांग्रेस पार्टी ने सचिन के साथ ही अन्य नेताओं को भी इस काम की जिम्मेदारी सौंपी है।
HIGHLIGHTS
- राजस्थान में कांग्रेस ने अपनी चौथी सूची जारी करने से पहले सचिन पायलट (Sachin Pilot) को ये जिम्मेदारी दी है। हालांकि, कांग्रेस पार्टी ने सचिन के साथ ही अन्य नेताओं को भी इस काम की जिम्मेदारी सौंपी है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कांग्रेस ने अपनी चौथी सूची जारी करने से पहले सचिन पायलट (Sachin Pilot) को ये जिम्मेदारी दी है। हालांकि, कांग्रेस पार्टी ने सचिन के साथ ही अन्य नेताओं को भी इस काम की जिम्मेदारी सौंपी है।
ये सभी नेता सीएम अशोक गहलोत की जनता को दी गई 7 गारंटियों का प्रचार करेंगे और अलग-अलग क्षेत्रों में यात्रा निकालेंगे। जिसका नाम होगा ‘कांग्रेस गारंटी यात्रा’।
बनाए गए सात प्रभारी और तीन समन्वयक
राजस्थान में कांग्रेस ने अपनी ‘कांग्रेस गारंटी यात्रा’ के लिए सात प्रभारी और तीन समन्वयक बनाए हैं।
संबंधित खबरें
इसके अलावा एआईसीसी के तीन कोऑर्डिनेटर भी नियुक्त किए गए हैं, जिसमें काजी निजामुद्दीन, वीरेंद्र सिंह राठौड़ और अमृता धवन को जिम्मेदारी दी गई है।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा मनोनीत सात प्रभारियों में सचिन पायलट को अजमेर की कमान सौंपी गई है।
इन नेताओं को यहां से मिली जिम्मेदारी
उदयपुर - सीपी जोशी
जोधपुर - हरीश चौधरी
बीकानेर - गोविंद राम मेघवाल
जयपुर - भंवर जितेंद्र सिंह
भरतपुर - मोहन प्रकाश
अंता - प्रमोद जैन भाया
क्या है कांग्रेस की 7 गारंटियां ?
- गृहलक्ष्मी योजना
- 1.05 करोड़ लोगों को 500 रुपए में सिलेंडर
- 2 रुपए किलो में गोबर
- कॉलेज स्टूडेंट्स को फ्री लैपटॉप
- हर स्टूडेंट्स को अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाई
- ओपीएस गारंटी कानून
- 15 लाख का प्राकृतिक आपदा राहत बीमा
CM ने किया ट्वीट
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ट्वीट पर लिखा कि राजस्थान के हर व्यक्ति तक कांग्रेस की गारंटी का लाभ पहुंचाने के लिए ‘कांग्रेस गारंटी यात्रा’ शुरू की जा रही है। यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी मनोनीत प्रभारियों एवं संयोजकों को शुभकामनाएं। हमारा लक्ष्य है कि कांग्रेस की 7 गारंटी का लाभ राजस्थान के हर गांव और कस्बे को मिले।
मतदान से पहले जनता तक पहुंचे गारंटी
राजस्थान में फिर से कांग्रेस सरकार रिपीट होने का दांवा करने करने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सियासी रणनीति के तहत जनता को फ्री सौगातों के बाद 7 गांरटी दी है।
जिन्हें कांग्रेस की सरकार बनने पर पूरा किया जाने का वादा किया किया है।
ऐसे में चुनाव से पहले जन-जन तक कांग्रेस की गारंटी को पहुंचाने के लिए इस यात्रा को निकाला जाएगा।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल