जयपुर | राजस्थान में होने जा रहे विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर मुस्लिम वोटों को साधने की कोशिश के तहत भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी बात कही है।
मेवाती बोले- रखेंगे अपनी मांग: सतीश पूनिया ने मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देने की जताई इच्छा, लेकिन कही ये बात भी
उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में मुसलमानों को टिकट देने पर विचार किया जाएगा। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व का ही होगा। पूनिया ने कहा कि जहां भी भाजपा के लिए जीतने योग्य व सक्षम लोग हैं...
HIGHLIGHTS
- उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में मुसलमानों को टिकट देने पर विचार किया जाएगा। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व का ही होगा। पूनिया ने कहा कि जहां भी भाजपा के लिए जीतने योग्य व सक्षम लोग हैं...
संबंधित खबरें
भाजपा ने विधानसभा चुनाव में मुसलमानों को टिकट देने की बात कही है।
रविवार को जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के नव नियुक्ति अध्यक्ष हमीद खान मेवाती (Hameed Khan Mewati) का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।
इसमें शामिल होने आए उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में मुसलमानों को टिकट देने पर विचार किया जाएगा। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व का ही होगा।
पूनिया ने कहा कि जहां भी भाजपा के लिए जीतने योग्य व सक्षम लोग हैं, वहां भाजपा जाति और धर्म से ऊपर उठकर लोगों को मौका देती रही है।
संबंधित खबरें
उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी कहीं भी ऐसा होगा तो मुझे लगता है कि पार्टी अल्पसंख्यक वर्ग को टिकट देने में संकोच नहीं करेगी।
अल्पसंख्यक मोर्चा भी रखता है अहमियत
इसी के साथ ही पूनिया ने ये भी कहा कि भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा तक के सफर में पार्टी की जो खूबी रही और जो सफलता का सोपान तय किया, उसमें पार्टी के मोर्चों की अहम भूमिका रही है।
हमारी पार्टी के अलग-अलग मोर्चों में युवाओं ने काम किया। ऐसे ही अल्पसंख्यक मोर्चा भी अपनी अहमियत रखता है।
भले ही इस मोर्चे की तादात और वोट प्रतिशत काफी कम है लेकिन, अब इनमें बदलाव साफ दिख रहा है।
क्या बोले- मेवाती
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नव नियुक्ति अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने शपथ ग्रहण करने के बाद कहा कि राजस्थान की 40 सीटों पर अल्पसंख्यक समुदाय अपना प्रभाव रखता हैं।
हम विधानसभा चुनाव में टिकट मांगेंगे और पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व के समक्ष अपनी मांग रखेंगे।
पीएम मोदी सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं। ऐसे में हमें विश्वास है कि राजस्थान में भी पार्टी अल्पसंख्यक समाज के लोगों को टिकट देने से पीछे नहीं हटेगी।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल