जयपुर । पेपर लीक मामले को लेकर पूरे देश में सुर्खियों में छाए राजस्थान के अभ्यर्थियों को फिर से बड़ा झटका लगा है।
अब इस तारीख को होगी परीक्षा: वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा के दो और पेपर निरस्त, 8 लाख 25 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी दोबारा देंगे परीक्षा
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा- 2022 की ग्रुप-ए और बी की सामान्य ज्ञान की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है।
HIGHLIGHTS
- राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा- 2022 की ग्रुप-ए और बी की सामान्य ज्ञान की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा- 2022 की ग्रुप-ए और बी की सामान्य ज्ञान की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है।
ऐसे में ये परीक्षाए फिर से आयोजित की जाएंगी और अभ्यर्थियों को फिर से तैयारी करके परीक्षा में बैठना होगा।
आयोग के संयुक्त सचिव आशुतोष गुप्ता के अनुसार, निरस्त की गई परीक्षा 30 जुलाई को फिर से कराई जाएगी।
8 लाख 25 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी दोबारा देंगे परीक्षा
संबंधित खबरें
राजस्थान लोक सेवा आयोग की फुल कमीशन बैठक में विचार विमर्श के बाद दोनों परीक्षाओं को निरस्त कर दिया है।
ऐसे 8 लाख 25 हजार 16 अ अभ्यर्थियों के सामने फिर से मुसीबत खड़ी हो गई है। इन्हें फिर से तैयारियां करते हुए दोबारा परीक्षा देनी होगी।
लीक हो गया था पेपर
आपको बता दें कि 21 व 22 दिसंबर आयोजित हुई सामान्य ज्ञान परीक्षा का पेपर लीक हो गया था।
इस मामले में एसओजी जांच कर रही थी। एसओजी की जांच रिपोर्ट के आधार पर पेपर को रद्द किया गया है।
बता दें कि पेपर लीक मामले में एसओजी ने आरपीएससी मेंबर बाबूलाल कटारा को अजमेर स्थित सरकारी आवास से गिरफ्तार किया था।
जबकि इस मामले में अभी सुरेश ढाका समेत कई लोग फरार भी चल रहे हैं।
49 अभ्यर्थियों से भरी बस पकड़ी थी
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के दौरान उदयपुर पुलिस ने 24 दिसंबर को 49 अभ्यर्थियों से भरी एक बस पकड़ी थी।
सभी अभ्यर्थी पेपर लिक कर सॉल्व कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में भूपेन्द्र सारण, शेर सिंह व अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया था।
इसके बाद पुलिस ने इनकी निशानदेही पर और पर्चे बरामद किए थे।
जिसमें 24 दिसंबर की तहर ही 21 दिसंबर के पेपर के 78 सवाल और 22 दिसंबर के पेपर के 80 सवाल हू-ब-हू मिले थे।
इसके बाद पुलिस की सूचना पर आरपीएससी ने सामान्य ज्ञान ग्रुप सी के पेपर को पहले ही रद्द कर दिया था।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया