झारखंड | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 4 मई को झारखंड के पलामू में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को निशाने पर लिया। पीएम ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक के तमाचे ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया।
लोकसभा चुनाव: सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया- पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि आपके एक वोट ने कितनी ही माताओं की आस पूरी की और इस धरती को नक्सलवादी आतंकवाद से मुक्ति दिला दी। एक वोट की ताकत से जम्मू कश्मीर में आर्टिकल-370 की दीवार को जमीन में गाड़ दिया गया।
HIGHLIGHTS
- पीएम ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक के तमाचे ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया पीएम मोदी ने कहा कि लाखों लोग शहीद होते रहे, लंबा संघर्ष चला, शायद दुनिया में इतना लंबा संघर्ष कहीं नहीं हुआ होगा, जो अयोध्या में हुआ
संबंधित खबरें
लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि 2014 में आपके वोट ने ऐसा काम किया कि पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की ताकत को सलाम करने लगी थी | पहले कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया में जाकर रोती थी। मगर आज पाकिस्तान दुनियाभर में जाकर रो रहा है। एक वोट की ताकत से आज भारत का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है।
आपके वोट से राम मंदिर बन गया- मोदी
नरेंद्र मोदी ने कहा कि 500 साल से कितनी पीड़ियां संघर्ष करती रहीं। लाखों लोग शहीद होते रहे, लंबा संघर्ष चला, शायद दुनिया में इतना लंबा संघर्ष कहीं नहीं हुआ होगा, जो अयोध्या में हुआ। आपके वोट की ताकत से आज राम मंदिर बन गया।
वोट की ताकत से आया आर्टिकल 370-PM मोदी
संबंधित खबरें
PM मोदी ने पलामू की जनसभा में कहा कि आपके एक वोट की ताकत से जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 की दीवार को जमीन में गाड़ दिया गया। झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, और आंध्र प्रदेश में पशुपति से लेकर तिरुपति तक नक्सलवाद और आतंकवाद फैला कर यहां की धरती को लहूलुहान कर देता था। आपके एक वोट ने कितनी ही माताओं की आस पूरी की और इस धरती को नक्सलवादी आतंकवाद से मुक्ति दिला दी।
दुनियाभर में जाकर रो रहा पाकिस्तान-PM मोदी
PM मोदी ने पाकिस्तान और कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि पहले ऐसी स्थिति थी, आतंकी हमले होने के बाद कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया भर में जाकर रोती थी। आज स्थिति इसके विपरित है आज पाकिस्तान दुनिया भर में जाकर रो रहा है।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पाकिस्तान के नेता कांग्रेस के शहजादे को पीएम बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं। मजबूत भारत तो मजबूत सरकार ही चाहता है। पूरा हिंदुस्तान कह रहा है– मजबूत भारत के लिए मजबूत सरकार।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
thinQ360