धौलपुर | उत्तर प्रदेश के अमरोहा में मोहर्रम जुलूस में ताजिया के हाईटेंशन लाइन से टच होने के बाद हुए हादसे जैसी दर्दनाक घटना राजस्थान में भी हो गई है।
UP के बाद राजस्थान में हादसा: धौलपुर में हाईटेंशन लाइन से छुआ ताजिया, ब्लास्ट के बाद करंट दौड़ने से 3 की मौत, एक घायल
धौलपुर में रविवार सुबह ये भीषण हादसा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यहां मोहर्रम का ताजिया दफनाने के लिए 4 युवक अपने कंधे पर इस्लामपुरा का पंचायती ताजिया शेरगढ़ किले के पास कर्बला में लेकर जा रहे थे।
HIGHLIGHTS
- धौलपुर में रविवार सुबह ये भीषण हादसा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यहां मोहर्रम का ताजिया दफनाने के लिए 4 युवक अपने कंधे पर इस्लामपुरा का पंचायती ताजिया शेरगढ़ किले के पास कर्बला में लेकर जा रहे थे।
संबंधित खबरें
प्रदेश के धौलपुर में रविवार सुबह ये भीषण हादसा हुआ बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, यहां मोहर्रम का ताजिया दफनाने के लिए 4 युवक अपने कंधे पर इस्लामपुरा का पंचायती ताजिया शेरगढ़ किले के पास कर्बला में लेकर जा रहे थे।
इसी दौरान ताजिया ऊंचा होने के कारण 11 हजार केवी के तार की चपेट में आ गया।
बिजली के तारों को छूते ही ताजिया में करंट दौड़ गया और ताजिया लेकर चल रहे 4 युवक करंट की चपेट में आ गए।
संबंधित खबरें
करंट दौड़ते ही युवक वहीं गिर पड़े। मौके पर पहुंची टाउन चौकी पुलिस ने तत्परता से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया।
यहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक युवक की जान बचा ली गई। उसका अभी इलाज चल रहा है।
इस हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मौके पर लोगों को हुजूम जमा हो गया।
अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाला है। इस हादसे में इस्लामपुरा और शैतानपुरा के रहने वाले युवक 19 साल के अनवर, 25 साल के मूवीन, 18 साल के रिहान की मौत हो गई जबकि 18 साल का वसीम घायल हो गया।
डॉक्टर्स ने लगा दी पूरी जान
करंट की चपेट में आए युवकों को बचाने में डॉक्टर्स की टीम ने अपनी पूरी जान लगा दी।
अस्पताल में चारों युवकों को करीब 1 घंटे तक सीपीआर दी गई। जिसके चलते एक युवक वसीम को तो होश आ गया, लेकिन तीन युवक मौत से जंग हार गए।
आपको बता दें कि मोहर्रम जुलूस के दौरान उत्तर प्रदेश के अमरोहा में भी ऐसा ही बड़ा हादसा हो गया था। जिसमें 2 लोगों के मरने और 52 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई थी।
#UP के अमरोहा में बड़ा हादसा 2 की मौत 52 घायल ????#अमरोहा ज़िले में #मोहर्रम जुलूस में #ताजिया के हाईटेंशन लाइन के संपर्क ने आने से #ब्लास्ट हुआ है जिसके चलते #करेंट उतरने से जुलूस में चल रहे 2 लोगों की #मौत की ख़बर है साथ ही 52 लोग घायल हुए है कई की हालत गम्भीर है ???? pic.twitter.com/oakR3Dkx8C
अमरोहा ज़िले में रुमोहर्रम जुलूस में ताजिया के हाईटेंशन लाइन के संपर्क ने आने से ब्लास्ट हो गया। जिसके चलते करंट फैलने से जुलूस में चल रहे दो लोगों की मौत हा गई और 52 लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गम्भीर बताई गई है।
इसी तरह से यूपी के कई इलाकों में इस तरह की घटनाएं सामने आई है। यहां डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग पर भी हाईटेंशन लाइन में छूने से ताजिया में आग गई और कई लोग घायल हो गए।
ताज़ा खबरें
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
"बेटों को सत्ता से दूर रखें मंत्री, नहीं तो करवा देंगे बदनामी": पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार को घेरा, जयशंकर से मांगी माफी
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'