thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

विकसित भारत, विकसित राजस्थान कार्यक्रम: राज्यपाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया, कहा इससे राजस्थान तेजी से आगे बढ़ेगा

desk desk

इतने बड़े रूप में विकास योजनाओं से यहां सर्वांगीण विकास की राहें खुलेगी युवाओं को भी बड़ी संख्या में रोजगार मिल सकेगा

HIGHLIGHTS

  • इतने बड़े रूप में विकास योजनाओं से यहां सर्वांगीण विकास की राहें खुलेगी युवाओं को भी बड़ी संख्या में रोजगार मिल सकेगा
the governor expressed gratitude to prime minister shri narendra modi said that with this rajasthan will progress rapidly.
Governor Kalraj Mishra
जयपुर । राज्यपाल  कलराज मिश्र ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा राजस्थान को 17 हजार करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की सौगात देने के कार्यक्रम में राजभवन से वर्चुअली भाग लिया।

Governor Kalraj Mishra

 
बाद में   मिश्र ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि 17 हजार करोड़ रुपए की रेलवे, सड़क, ऊर्जा, पेयजल, पेट्रोलियम सहित अन्य विभागों से संबद्ध विकास योजनाओं के राजस्थान में क्रियान्वित होने से आने वाले समय में प्रदेश तेजी से विकास की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि इतने बड़े रूप में विकास योजनाओं से यहां सर्वांगीण विकास की राहें खुलेगी युवाओं को भी बड़ी संख्या में रोजगार मिल सकेगा
शेयर करें:

ताज़ा खबरें