मुंबई | इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ कई राज्यों में पाबंदी के बावजूद कमाई के मामले में 135 करोड़ के पार पहुंच गई है, लेकिन वहीं दूसरी ओर इस फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटौर रही एक्ट्रेस अदा शर्मा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
पहले मिल चुकी हैं धमकियां: ‘द केरल स्टोरी’ की एक्ट्रेस अदा शर्मा का एक्सीडेंट, जानें कैसा है हाल
अभिनेत्री अदा शर्मा (Adah Sharma) का एक्सीडेंट हो गया है। अदा अपनी कार में थी और उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। अदा के एक्सीडेंट की खबर जैसे ही सामने आई तो उनके फैंस काफी परेशान हो गए।
HIGHLIGHTS
- अभिनेत्री अदा शर्मा (Adah Sharma) का एक्सीडेंट हो गया है। अदा अपनी कार में थी और उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। अदा के एक्सीडेंट की खबर जैसे ही सामने आई तो उनके फैंस काफी परेशान हो गए।
संबंधित खबरें
अभिनेत्री अदा शर्मा (Adah Sharma) का एक्सीडेंट हो गया है। अदा अपनी कार में थी और उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।
द केरल स्टोरी की टीम को करीमनगर में हिंदू एकता यात्रा में शामिल होना था, लेकिन उनके सड़क हादसे का शिकार होने के बाद कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।
अदा के एक्सीडेंट की खबर जैसे ही सामने आई तो उनके फैंस काफी परेशान हो गए।
उनके एक्सीडेंट की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
संबंधित खबरें
जिसके चलते एक्ट्रेस ने ट्वीट कर अपने फैंस को खुद के हालचाल बताए हैं।
ट्वीट में क्या कहा अदा ने ?
फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ में अपनी एक्टिंग से दर्शकों को खुश करने वाली अदा शर्मा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वो कार एक्सीडेंट के बाद ठीक हैं और कुछ भी बड़ा नहीं हुआ है।
उन्होंने लिखा कि, ‘मैं ठीक हूं दोस्तों’। हमारे एक्सिडेंट के बारे में फैल रही खबरों के कारण बहुत सारे मैसेज मिल रहे हैं।
पूरी टीम, हम सब ठीक हैं, कुछ भी गंभीर नहीं है, कुछ भी बड़ा नहीं है, चिंता के लिए आपको धन्यवाद।’
I'm fine guys . Getting a lot of messages because of the news circulating about our accident. The whole team ,all of us are fine, nothing serious , nothing major but thank you for the concern ❤️❤️
बता दें कि, अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गई थी।
जिसके बाद फिल्म के विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन भी हुए और कई राज्यों में तो ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज भी नहीं हो पाई है।
यहां तक की फिल्म की एक्ट्रेस अदा शर्मा को कुछ लोगों की ओर से जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है।
हालांकि जिन राज्यों में फिल्म लगी वहां फिल्म ने लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की हैं।
फिल्म और एक्ट्रेस अदा शर्मा को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा हैं।
ताज़ा खबरें
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल
ईरान-इजरायल तनाव: सर्वदलीय बैठक में सरकार का भरोसा, 'भारत में ऊर्जा संकट नहीं, LPG उत्पादन 60% बढ़ा'
गोरखपुर में गरजे सीएम योगी: बुलेट ट्रेन की रफ्तार के आगे नहीं टिक पाएगी पंचर साइकिल
क्या भारतीय इतिहास से जानबूझकर मिटाया गया सम्राट विक्रमादित्य का अस्तित्व? जानिए विक्रम संवत् की अनसुनी गाथा