thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

सिरोही में दिया बयान: राम मंदिर से त्रेतायुग आया और अब द्वापर भी आएगा, मथुरा कृष्ण मंदिर पर बागेश्वरधाम महंत धीरेन्द्र शास्त्री का बड़ा बयान

thinQ360 thinQ360

बागेश्वर धाम के महंत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने एक बड़ा इशारा करते हुए कहा है कि राम मंदिर से त्रेतायुग तो आ गया है अब द्वापर भी आएगा। वे सिरोही हवाई पट्टी पर मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने 22 जनवरी को राम मंदिर प्रतिष्ठा की तारीफ करते हुए कहा कि अब त्रेतायुग आया है और द्वापर भी आएगा।

HIGHLIGHTS

  • यहां स्वागत के बाद सिरोही हवाई पट्टी से सड़क मार्ग से काफिले के साथ धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री और प्रेम सिंह राव भीनमाल के लिए रवाना हुए। से यात्रा शुरू होते हुए धीरेंद्र शास्त्री जी एवं प्रेम सिंह राव महाकवि माघ चौराया चौराहा पहुंचे और वहां से नीलकंठ महादेव मंदिर भीमनाल पहुंचे।  
tretayug came from ram temple and now dwapar will also come big statement of bageshwardham mahant dhirendra shastri on mathura krishna temple
Bageshwar dham mahant

बागेश्वर धाम के महंत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने एक बड़ा इशारा करते हुए कहा है कि राम मंदिर से त्रेतायुग तो आ गया है अब द्वापर भी आएगा। वे सिरोही हवाई पट्टी पर मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने 22 जनवरी को राम मंदिर प्रतिष्ठा की तारीफ करते हुए कहा कि अब त्रेतायुग आया है और द्वापर भी आएगा।

इससे पहले प्रेम सिंह राव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री का सिरोही में स्वागत किया। बागेश्वर धाम महंत का सारणेश्वर भगवान सिरोही के दर्शनों का भी कार्यक्रम था, लेकिन उन्होंने इसे टाल दिया।

प्रेम सिंह राव ने सिरोही हवाई पट्टी पर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का स्वागत किया। धीरेंद्र शास्त्री प्रेम सिंह राव के निमंत्रण पर नीलकंठ महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्ष गाँठ पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे।

यहां स्वागत के बाद सिरोही हवाई पट्टी से सड़क मार्ग से काफिले के साथ धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री और प्रेम सिंह राव भीनमाल के लिए रवाना हुए। से यात्रा शुरू होते हुए धीरेंद्र शास्त्री जी एवं प्रेम सिंह राव महाकवि माघ चौराया चौराहा पहुंचे और वहां से नीलकंठ महादेव मंदिर भीमनाल पहुंचे।  

टैग: sirohi rajasthan
शेयर करें:

ताज़ा खबरें